×

BJP की ताबड़तोड़ हो रहीं वर्चुअल सभाएं, कल होगी इतनी सभा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ महानगर में तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल अयोध्या महानगर में वर्चुअल सभाओं के माध्यम से डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, खिलाड़ी, कलाकारों आदि के वर्ग से संवाद किया और केन्द्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का व्यौरा प्रस्तुत किया।

Ashiki
Published on: 1 Jun 2020 6:32 PM GMT
BJP की ताबड़तोड़ हो रहीं वर्चुअल सभाएं, कल होगी इतनी सभा
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ महानगर में तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल अयोध्या महानगर में वर्चुअल सभाओं के माध्यम से डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, खिलाड़ी, कलाकारों आदि के वर्ग से संवाद किया और केन्द्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का व्यौरा प्रस्तुत किया। आज प्रदेश के 34 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़ें: श्रमिकों के संकट मोचक हैं रेलवे के लोको पायलट, ऐसे किये गए सम्मानित

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या जिला व डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा महानगर की सभा को सम्बोधित किया जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह प्रतापगढ़ व डॉ. अनिल जैन ने वाराणसी महानगर की वर्चुअल सभाओं को सम्बोधित किया। जिला स्तर पर हो रही वर्चुअल सभाओं को पार्टी के केन्द्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों सहित राज्य के मंत्रिगण ने सम्बोधित किया।

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल सभा के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्ष में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कड़े और बड़े फैसले लिए तथा करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति की है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर देश की अखण्डता और एकता को और मजबूती प्रदान की है। मोदी सरकार ने नागरिकता (संशोधन) कानून लागू कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से भारत में शरण लिए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। तीन तलाक पर कानून लाकर देश की मुस्लिम महिलाओं के गरिमापूर्ण जीवन और सम्मान को सुनिश्चित किया है। उरी और पुलवामा जैसी आतंकी घटनाओं के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके मोदी जी ने पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित कराया। वन नेशन वन टैक्स की दिशा में बढ़ते हुए जीएसटी को लागू करके बड़ा आर्थिक सुधार किया है।

उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलिंडर दिए गये

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। सरकार की गरीब कल्याण को समर्पित नीतियां और योजनाएँ निरन्तरता के साथ देश के विकास के लिए भविष्य के आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। देश के 34 करोड़ से अधिक लोगों को जन धन योजना के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का काम किया गया।

गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलिंडर दिए गये। 18 हजार से अधिक गांवों में बिजली पहुँचाने का काम किया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें: बंद होने से दो दिन पहले ही RIL का राइट इश्यू ओवर सब्सक्राइब, निवेशकों की चांदी

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सरकार के साथ ही संगठन भी मानव सेवा के अपने कार्यों को अनवरत रूप से कर रहा है। पार्टी द्वारा 4 करोड़ 32 लाख भोजन पैकेट, 40 लाख 54 हजार राशन किट का वितरण, पी.एम केयर्स में सहायता के लिए लाखों लोगों को प्रेरित करने का कार्य, 92 लाख 44 हजार मास्क वितरण, आरोग्य सेतु एप इनस्टॉल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम, दस लाख से अधिक कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद पत्र प्रदान किये गए। पार्टी द्वारा प्रवासी श्रमिक सेवा कार्य के तहत 10 लाख 33 हजार प्रवासियों को भोजन तथा दो लाख प्रवासियों को मास्क वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें: किसानों की जमीन निजी हाथों में देने पर आमादा है सरकार: अखिलेश

Ashiki

Ashiki

Next Story