×

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, हाईकमान ने लिया फीडबैक

प्रदेश के राजनीतिक हालत की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के बारे में कार्यकर्याओं से तैयार रहने को कहा।  साथ ही पार्टी नेताओं ने  रामपुर की स्वार,फिरोजाबाद की टूंडला व जौनपुर की मल्हनी विधानसभा के सेक्टर प्रभारी व संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित किया

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Sep 2020 1:41 PM GMT
विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, हाईकमान ने लिया फीडबैक
X
10 सदस्यों के साथ प्रारम्भ हुई पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और यह उपलब्धि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव हुई है।

लखनऊ: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर प्रदेश के राजनीतिक हालत की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के बारे में कार्यकर्याओं से तैयार रहने को कहा। साथ ही पार्टी नेताओं ने रामपुर की स्वार,फिरोजाबाद की टूंडला व जौनपुर की मल्हनी विधानसभा के सेक्टर प्रभारी व संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित किया।

यह पढ़ें...बेरोजगारी के मुद्दे पर अजय कुमार लल्‍लू ने भी जारी की नौ बजे नौ मिनट की अपील

सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक संगठन है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजना-पूर्वक कार्य करते हुए बूथ स्तर पर पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आज अमरोहा के नौगांवा सादात, कानपुर ग्रामीण की घाटमपुर व देवरिया विधानसभा के सेक्टर प्रभारियों व संयोजकों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर लोकल्याण की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाये।

सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज पार्टी के सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजको के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसका लक्ष्य भारत को एक सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित कर विश्व में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य प्रणाली के प्रशिक्षण के साथ संस्कारित कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है। जिसके कारण हम समाज में अन्य दलों से अलग दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाकर रखना उनका भावनात्मक दुलार, समन्वय व सहयोग करके उनको सजग-सक्रिय एवं सामथ्र्यवान बनाने का प्रयास हम सभी को करना है।

यह पढ़ें...सावधान: छोटे बच्चों को अकेला न छोड़े, यहां गली-गली में घूम रहे मानव तस्कर

डबल इंजन वाली सरकार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से शासन की प्राथमिकताएं बदली हैं। मोदी-योगी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार में अब हर गांव में बिजली, पानी, सड़क सभी को आवास, शौचालय, रसोई गैस, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित कई अन्य लोक कल्याण की योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों को अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रत्येक बूथ पर पार्टी की विजय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ कार्य करना चाहिए।

यह पढ़ें... B’day Special अक्षय: राजीव भाटिया से बने खिलाड़ी कुमार, अंडरटेकर से लिया था पंगा

सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापि बनाते हुए हमें समाज के सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा तय किये गए कार्यक्रम व कार्य बूथ स्तर पर सम्पन्न हो और इनमें सभी की सहभागिता हो इसके लिए हमे योजनापूर्वक कार्य करना होगा। श्री बंसल ने कहा हर बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से रणनीति पूर्वक कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कभी 10 सदस्यों के साथ प्रारम्भ हुई पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और यह उपलब्धि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव हुई है।

रिपोर्टर: श्रीधर अग्निहोत्री

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story