×

BJP नेता ने खुद को मारी गोली, बेटे की मौत से थे परेशान, मौत से मचा कोहराम

बेटे की मौत के बाद से भाजपा नेता सदमें थे, जिसकी वजह से उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों ने घर के अंदर देखा तो, भाजपा नेता की लाश पड़ी थी। उनकी पत्नी गर्भवती है।

Ashiki
Published on: 24 Feb 2021 3:21 AM GMT
BJP नेता ने खुद को मारी गोली, बेटे की मौत से थे परेशान, मौत से मचा कोहराम
X
शाहजहांपुर: भाजपा नेता ने घर के अंदर गोली मारकर आत्महत्या की, बेटे की मौत से थे परेशान

शाहजहांपुर: बेटे की मौत के बाद से भाजपा नेता सदमें थे, जिसकी वजह से उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों ने घर के अंदर देखा तो, भाजपा नेता की लाश पड़ी थी। उनकी पत्नी गर्भवती है। भाजपा नेता को एक संतान को खोने का गम तो घर में आने वाली संतान की खुशी भी थी। मौत के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमें में हैं।

ये भी पढ़ें: विधान परिषद में पत्रकारों के उत्पीड़न का उठा मामला, जानिए क्या बोली सरकार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दरअसल थाना पुवायां क्षेत्र के मुड़िया कुरमियात निवासी ललित मिश्रा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। उन्होंने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और परिवार ने घर में देखा तो, भाजपा नेता की लाश पड़ी थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि, जांच की जा रही है।

पहले ही हो चुकी थी एक बेटे की मौत

वहीं परिवार वालों की मानें तो, ललित मिश्रा के बेटे की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे की मौत होने के कारण गहरे सदमें थे। काफी परेशान रहते थे। परिवार के सदस्य ललित मिश्रा को समझाते थे। इसी बीच ललित मिश्रा को पता चला कि, घर में नई संतान आने वाली है। पत्नी गर्भवती है। एक तरफ बेटे के खोने का गम तो दूसरी तरफ परिवार में नई संतान आने की खुशी में, बेटे के खोने का गम भारी पड़ गया। घटना के बाद पत्नी और उनके परिवार के लोग गहरे सदमें में है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ पहुंचे जयंत चौधरी, कहा- किसान विरोधी हैं केंद्र और राज्य सरकार

इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि, ललित मिश्रा मानसिक रूप से काफी बिमार रहते थे। उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: आसिफ अली

Ashiki

Ashiki

Next Story