×

BJP नेता ने की आत्महत्या, पार्टी में शोक की लहर, नेताओं का लगा जमावड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बीजेपी ने आत्महत्या कर ली है। प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी बीजेपी नेता रविन्द्र तिवारी ने अपनी फैक्ट्री में आत्महत्या कर ली।

Dharmendra kumar
Published on: 6 April 2020 6:09 PM GMT
BJP नेता ने की आत्महत्या, पार्टी में शोक की लहर, नेताओं का लगा जमावड़ा
X

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बीजेपी ने आत्महत्या कर ली है। प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी बीजेपी नेता रविन्द्र तिवारी ने अपनी फैक्ट्री में आत्महत्या कर ली। बीजेपी नेता रविन्द्र तिवारी पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। अब पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। इस खबर के सामने के बाद बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय रविन्द्र तिवारी पारिवारिक कलह से परेशान से थे। उन्होंने सिरसा के बंन्दीपट्टी मार्ग पर हरिपुर गांव स्थित अपने इंटरलाकिंग टाइल्स फैक्ट्री में फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें...जिसे देश नहीं मानती दुनिया, उसने दी कोरोना को सबसे बड़ी टक्कर

टाइल्स की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने इसकी सूचना घर वालों को दी। वहीं सूचना पर मौके पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। फैक्ट्री में काम करने वाले ने रविन्द्र तिवारी को फांसी पर लटके हुए देखा। घर वालों को सूचना दी गई जब तक सबने उन्हें नीचे उतारा उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें...बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस पर कोरोना का खतरा, बहन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सुबह यह घर से फैक्ट्री के लिए निकले थे। लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्री बंद है। दोपहर में परिजनों ने मजदूर को फैक्ट्री भेजा कि रविन्द्र को खाना खाने के लिए बुला लाओ। मजदूर फैक्ट्री में गया और दरवाजा खोला तो उन्हें छत के चुल्ले में फांसी पर लटकते देखा। इसके बाद तुरंत घरवालों को सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें...अलका लाम्बा के शर्मनाक ट्वीटों पर छिड़ा विवाद, आ रहे ऐसे कमेंट

सरायममरेज एसओ दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने हृदय गति रुकने से मौत की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उन्हें शव अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया। सोमवार शाम हंडिया के लाक्षागृह गंगा घाट पर बीजेपी नेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रविन्द्र तिवारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। तेज़ तर्रार होने के नेता जिले में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान थी। रविन्द्र तिवारी के घर स्थानीय बीजेपी नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story