Shamli News: भाजपा नेता ने कहा- देश में श्री राम की सेना कार्य कर रही, विपक्ष में बैठी है रावण की फौज

Shamli News: आज देश में प्रभु श्री राम की सेना के रूप में भाजपा की सरकार केंद्र में चल रही है। इसी तरह यूपी में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार चल रही है। जबकि विपक्ष रावण की सेना के रूप में कार्य कर रहा है।

Pankaj Prajapati
Published on: 26 April 2023 4:35 PM GMT
Shamli News: भाजपा नेता ने कहा- देश में श्री राम की सेना कार्य कर रही, विपक्ष में बैठी है रावण की फौज
X
शामली में भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल: Photo- Newstrack

Shamli News: आज देश में प्रभु श्री राम की सेना के रूप में भाजपा की सरकार केंद्र में चल रही है। इसी तरह यूपी में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार चल रही है। जबकि विपक्ष रावण की सेना के रूप में कार्य कर रहा है। यह बातें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने कही। वो शामली नगर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सरकार से डर से मुख्तार नहीं करा रहा जमानत

शामली पहुंचे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि ये सरकार की सख्ती का असर है कि आज बड़े-बड़े माफिया जैसे मुख्तार अपनी जमानत नहीं करवा रहे हैं। दूसरी तरफ अतीक अहमद जैसा माफिया खुद गुंडों का शिकार हो गया। मेरठ में दाढ़ी वाले याकूब कुरैशी आज जेल में बंद हैं और वहां जेल की सलाखों के पीछे दम तोड़ रहे हैं। आजम खान जैसे लोगों की हालत आपके सामने है। आज अपराधी या तो जेल में हैं या फिर यमराज के पास पहुंच चुके हैं। जो दोनों जगह नहीं पहुंच सके हैं, उन्होंने उत्तर प्रदेश की सीमा कोसों दूर तक छोड़ दी हैं। यह सब केवल भाजपा की सरकार में हो सका है।

विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि आज देश में मोदी जी का 56 इंची सीना, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 57 इंची सीना देश दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की समस्त नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। बड़ी संख्या में नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशी विजय होंगे। 2024 के चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो समाज के सभी वर्गों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं के प्रति जागरूक रखें। ताकि चुनाव में बेहतर से बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके।

Pankaj Prajapati

Pankaj Prajapati

Next Story