×

कानपुर जा रही थीं प्रदेश महामंत्री, रास्ते में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम करमपुर के समीप एक कोल्ड स्टोर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज कुमार दुबे के नेतृत्व में तीन दर्जन से भाजपाइयों ने प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया।

Ashiki
Published on: 8 Feb 2021 1:44 PM GMT
कानपुर जा रही थीं प्रदेश महामंत्री, रास्ते में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
X
कानपुर जा रही थीं प्रदेश महामंत्री, रास्ते में भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

औरैया: सोमवार को नेशनल हाईवे पर इटावा से कानपुर जाते समय भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड प्रभारी प्रियंका रावत का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम करमपुर के समीप एक कोल्ड स्टोर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज कुमार दुबे के नेतृत्व में तीन दर्जन से भाजपाइयों ने प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: कानपुर: धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिए का दबदबा, किसानों के साथ हो रहा अन्याय

आभार व्यक्त किया

स्वागत के दौरान प्रदेश महामंत्री ने सभी भाजपाइयों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इटावा से होकर गुजर रही कानपुर एवं बुंदेलखंड प्रभारी प्रियंका रावत के आने की जानकारी जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने लाव लश्कर के साथ उनका स्वागत किया। इसी क्रम में ग्राम करमपुर के समीप स्थित कोल्ड स्टोरेज पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर प्रियंका रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर 101 किलो की माला पहनाई।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210208-WA0212.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: नोएडा: फाइलों की वित्तीय ऑडिट करेगी CAG, प्राधिकरण में हड़कंप

इस दौरान प्रियंका रावत ने कहा कि किसी भी कीमत पर उनके कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पूर्व प्रमुख राज कुमार दुबे से कहा कि वह जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। जिससे कि लोग अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। राजकुमार दुबे के साथ प्रमुख रूप से रामवीर दुबे, कल्लू भदौरिया, लला अवस्थी, गोलू तिवारी, प्रधान जीतू सेंगर, शुघर लाल कठेरिया, मथुरा बाथम, संजीव चतुर्वेदी, कुलदीप सेंगर, छोटू सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

Ashiki

Ashiki

Next Story