×

बड़ी खबर: अयोध्या फैसले से पहले BJP की बैठक, ये बड़े नेता होंगे शामिल

अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर शनिवार सुबह 10.30 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। ये बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला होगा। अयोध्या में ये विवाद सदियों से चला आ रहा था।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2019 3:43 AM GMT
बड़ी खबर: अयोध्या फैसले से पहले BJP की बैठक, ये बड़े नेता होंगे शामिल
X

नई दिल्ली : अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर शनिवार सुबह 10.30 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। ये बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला होगा। अयोध्या में ये विवाद सदियों से चला आ रहा था। लेकिन उम्मीद तो यही है कि अब इस विवाद का खात्मा होने वाला है।

ये भी देखें... सभासद से अभद्रता करना नगर पालिका के बाबू को पड़ा महंगा

भाजपा ने बड़ी बैठक बुलाई

आ रहे अयोध्या फैसले को लेकर भाजपा ने आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10:30 बजे सभी बड़े नेताओं की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में अमित शाह समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

योगी ने की अपील

इसी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे प्रदेश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

सीएम योगी ने अपनी अपील में कहा है कि प्रशासन सभी की सुरक्षा व प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने प्रदेश की जनता से यह भी अपील की है कि आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

ये भी देखें... अयोध्या फैसला लेकर सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायधिशों की सुरक्षा बढ़ाई गई

फैसले को लेकर अयोध्या में धारा 144 लागू है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या में अर्धसैनिक बलों के 4000 जवानों को तैनात किया गया है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

यूपी में स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस ऐतिहासिक फैसले को मद्देनजर रखते हुए एहतियातन पूरे प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल सेंटर और ट्रेनिंग सेंटर बंद रखने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक यूपी में 9 से 11 नवंबर तक स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।

इसके बाद अगले दिन 12 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। इसका मतलब हुआ कि उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन (9 नवंबर से 12 नवंबर) स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट भी घोषित किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई और कई पुख्ता इंतजाम भी किए गए है।

ये भी देखें... KBC में छत्रपति शिवाजी के सवाल पर हुए विवाद को लेकर अमिताभ ने मांगी माफी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story