×

राहत भरी खबर: भाजपा महानगर अध्‍यक्ष और परिजनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष के निजी सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बुधवार को निजी सचिव और उनके भाई भी संक्रमित पाए गए। भाजपा से जुड़े एक ही शख्स के यहां तीन पॉजिटिव केस आने से पार्टी में खलबली मच गई।

SK Gautam
Published on: 23 April 2020 2:11 PM GMT
राहत भरी खबर: भाजपा महानगर अध्‍यक्ष और परिजनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष के करीबी के कोरोना पाजिटिव होने के बाद आज गुरूवार को महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट लिया। जिसमें वह निगेटिव पाये गये। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने राहत की सांस ली है।

मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष के निजी सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बुधवार को निजी सचिव और उनके भाई भी संक्रमित पाए गए। भाजपा से जुड़े एक ही शख्स के यहां तीन पॉजिटिव केस आने से पार्टी में खलबली मच गई।

पत्नी और बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि भाजपा महानगर अध्यक्ष, उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन इन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष को उनके निवास पर ही क्वारंटाइन रहने की अपील की थी किंतु विभाग ने मोहल्ले और पास पड़ोसियों का हवाला देते हुए बाहर क्वारंटाइन की व्यवस्था कर दी।

ये भी देखें: ममता का बड़ा एलान, कोरोना संक्रमित मरीजों की दी ये राहत

आज दोपहर एसीएम अंकित खंडेलवाल महानगर अध्यक्ष को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ बीआइटी कालेज पहुंचे। उनके साथ दो डाक्टरों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बीआइटी को नया क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। भोजन की व्यवस्था वहीं पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट पर

अब जैसे ही महानगर अध्यक्ष के करीबी पार्टी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सांसद, विधायक, एमएलसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सभी का कहना है कि वे अब अगले आदेश तक प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश की प्रतीक्षा करेंगे। वहीं, इस मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट है।

ये भी देखें: आ गई शानदार कार: TATA Motors कर रही लांच, जानिए क्या होंगे ख़ास फीचर्स

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजकुमार ने बताया कि राजनगर के दिवंगत मरीज की बेटी मेडिकल की छात्र भी जांच में पाजिटिव मिली है। कुल तीन मरीजों के साथ जिले में मरीजों का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया। उधर, पांचली से 11 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 29 तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार,मेरठ

SK Gautam

SK Gautam

Next Story