×

Meerut News: मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले- देश में अब जितने विकास कार्य हुए, उतना आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई

Meerut News: प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विकास कार्य किए हैं, उतने कार्य आज तक कोई सरकार नहीं पाई।

Sushil Kumar
Published on: 24 April 2023 8:24 PM GMT
Meerut News: मंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले- देश में अब जितने विकास कार्य हुए, उतना आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई
X

Meerut News: प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल ने आज यहां दावा किया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विकास कार्य किए हैं, उतने कार्य आज तक कोई सरकार नहीं पाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सबक सिखाने का काम किया जा रहा है।

इसके पहले प्रदेश में खासकर पश्चिमी यूपी के शामली के कैराना व मुजफ्फरनगर, बागपत जिलों में व्यापारियों में भय का माहौल था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। योगी सरकार माफिया पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले और अब में फर्क इतना आया है कि पहले व्यापारी टैक्स देते तो वो गुंडों को जाता था, अब ये पैसा प्रदेश के विकास में लगता है।

इस बार सभी सीटों पर जीतने को बताया लक्ष्य

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल सोमवार को मेरठ में भारतीय जनता पार्टी की नामांकन जनसभा को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ के लोगों से निकाय चुनाव में मेरठ में भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा का मेयर नहीं होने के कारण मेरठ विकास से पिछड़ गया, इस बार ऐसा नहीं होने देना है।

मेयर पार्टी का होने से यहां छोटे से छोटा विकास कार्य बाधित नहीं होगा। इस मौके पर भाजपा के महानगर प्रभारी नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पिछली बार हम उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर हार गए थे। इस बार हम सबको मिलकर आपसी गुटबाजी छोड़ कर सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिनको भी टिकट दिया है, उन सभी को हर कार्यकर्ता को तन-मन-धन से समर्थन देना चाहिए।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story