×

Etah News: प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

Etah News: बोले- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पूरे देश तथा विदेशों में बुरी तरह बदनाम था, लोग प्रदेश को बीमारू प्रदेश, उग्र प्रदेश, गुंडों का प्रदेश आदि नामों से संबोधित करते थे। योगी के आने के बाद लोगों की उत्तर प्रदेश के बारे में सोच बदली है।

Sunil Mishraa
Published on: 25 March 2023 8:22 PM GMT
Etah News: प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां
X

Etah News: जनपद मुख्यालय पर शनिवार को प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा एटा कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण जंतु उद्यान जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण हो जाने पर कहा कि भाजपा सरकार से पूर्व वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पूरे देश तथा विदेशों में बुरी तरह बदनाम था, लोग उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश, उग्र प्रदेश गुंडों का प्रदेश आदि नामों से संबोधित करते थे। प्रदेश में योगी के आने के बाद लोगों की उत्तर प्रदेश के बारे में सोच बदली है। लोग आदर से उत्तर प्रदेश को यूपी बोलने लगे।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग निर्देशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सर्वोत्तम प्रदेश की मुहिम शुरू हुई है। वर्ष 2017 से पहले अगर कोई व्यापार की बात करता था तो गुजरात आदि प्रदेशों को व्यापार करने के लिए पसंद करता था किंतु अब विदेशों में भी उत्तर प्रदेश को व्यापार के लिए पसंद किया जा रहा है। दिल्ली के लोगों ने अब नोएडा गाजियाबाद आदि जनपदों में व्यापार करने तथा रहने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश डबलप हो रहा है। सभी कार्यो में तेज रफ्तार पकड़ने लगा है अब देश तथा विदेशों में लोग कहने लगे हैं कि अब उत्तर प्रदेश जैसा मुख्यमंत्री हमें भी दे दो, प्रधानमंत्री हमें भी दे दो। लोगों की सोच बदली प्रदेश में बिजली, कानून, स्वास्थ एक्सप्रेस-वे नए एयरपोर्ट बनाने का कार्य हो या कोई भी फील्ड ऐसा नहीं बचा है जहां उत्तर प्रदेश ने तरक्की न की हो।

प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

वहीं एटा जनपद से बिना सड़क निर्माण कार्य कराये 10 करोड़ रुपये वापस किए जाने के सवाल पर मंत्री के जवाब पर जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद से कोई पैसा वापस नहीं किया गया है। सड़क स्वीकृत हुई है, काम कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा एक ही दिन में प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का मकसद यह भी था कि मीडिया से सीधा संवाद कर जनपद की सही स्थिति की जानकारी ली जा सके।

वहीं पत्रकारों ने जनपद की खराब सड़कों, जनपद में वृक्षारोपण द्वारा लगाए गए पौधों, हाईवे तथा अन्य निर्माण, प्रदूषण, पीने योग्य पानी की कमी, सोडा फैक्ट्री आदि कार्यों को सही रूप से क्रियान्वयन न होने आदि विषयों पर चर्चा की। साथ ही नरेगा में मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने के संबंध में भी मंत्री को जानकारी दी। मंत्री द्वारा जिला अधिकारी एटा को कमेटी तथा टीमें बनाकर जांच कराकर रिपोर्ट दिए जाने की बात कही गई। जहां मीडिया ने जनपद में किए गए वृक्षारोपण के अधिकतर पौधों के मर जाने की बात मंत्री को बताई तो वहीं जिला अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण के 82 से 83 प्रतिशत पौधे जीवित होने की जानकारी दी गई।

साथ ही उन्होंने बताया कि तालाबों के किनारे कुछ पौधे मर गए होंगे, बाकी के सब जिंदा हैं। जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। साथी डीआईसी के भूखंड आवंटित किए जाने वाले लोगों द्वारा उसका प्रयोग व्यापारिक कार्यों के स्थान पर निजी कार्यों में किए जाने तथा एक ही व्यक्ति को कई भूखण्ड आवंटन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फतेहपुर के बाद पूरे प्रदेश में तथा एटा जनपद में भी सर्वे चालू है। रिपोर्ट आने पर भूखंडों का निरस्तीकरण कर नए लोगों को भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

सरकार की विभिन्न बड़ी-बड़ी योजनाओं के बारे में जागरुकता लाना

वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न अधिकारियों के साथ उन्होंने कार्य योजनाओं के संबंध में भी बैठक की। उन्होंने कहा कि एटा जनपद जिस तरह से पिछड़ा हुआ था, उसका पिछड़ापन हमारी सरकार द्वारा दूर किया गया है। वहीं सरकार की विभिन्न बड़ी-बड़ी योजनाओं के माध्यम से जनपद की प्रत्येक तहसील को विकास की ओर अग्रसर किया गया है। सरकार किसी भी जनपद के साथ भेदभाव नहीं कर रही है, हर जगह समान रूप से विकास हो रहा है। ‘एक जिला एक उत्पाद योजना के साथ हर जनपद का विकास तेजी के साथ किया जा रहा है। इस दौरान राज्य मंत्री ने एटा, अलीगंज, जलेसर तीनों तहसीलों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनके बारे में जानकारी प्रदान की।

Sunil Mishraa

Sunil Mishraa

Next Story