×

सांसद सुब्रत पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP में उत्साह, मनाया गया जश्न

लोकसभा के सांसद सुब्रत पाठक को प्रदेश में महामंत्री बनाए जाने पर गुरुवार को उनका आगमन रसूलाबाद विधानसभा हुआ जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।     

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 Sep 2020 3:15 PM GMT
सांसद सुब्रत पाठक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP में उत्साह, मनाया गया जश्न
X
लोकसभा के सांसद सुब्रत पाठक को प्रदेश में महामंत्री बनाए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। गुरुवार को उनका रसूलाबाद विधानसभा आगमन हुआ।

कन्नौज लोकसभा के सांसद सुब्रत पाठक को प्रदेश में महामंत्री बनाए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। गुरुवार को उनका रसूलाबाद विधानसभा आगमन हुआ। जहां पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह पढ़ें...PM मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश में प्रदेश महामंत्री

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का जोरदार स्वागत किया गया। उत्साह से लबरेज भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक को भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इसी क्रम में गुरुवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में महामंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर शहबाजपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व ब्लाक प्रमुख रसूलाबाद चौधरी कुलदीप सिंह यादव व अतुल यादव की अगुवाई में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को प्रदेश महामंत्री बनाया गया तो सबसे पहले वे रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलदीप सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। साथ ही इसी खुशी में दाल बाटी पार्टी का भी आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की

भाजपा सांसद को बधाई

प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर भाजपाइयों ने भाजपा सांसद को बधाई दी। इस दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। हर वर्ग व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कोरोना के संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। धीरे धीरे सब सुधार होगा। लॉकडाउन के कारण इतनी समस्या आई है। मुम्बई में बीएमसी द्वारा जो कार्यवाही की गई उस पर वो बोले कि शिवसेना ने महिला का सम्मान नही किया।

SUBART PATHAK I सोशल मीडिया से

कानून व्यवस्था

कानून व्यवस्था पर बोले कि कुंठित लोग ही खराब कानून व्यवस्था की बात कर रहे है। भाजपा सरकार में अपराध कम हुआ। कोई किसी की जमीन कब्जा नही कर सकता है। बड़े बड़े अपराधियों पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यवाही की। विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने एक बार फिर भाई सुब्रत पाठक पर विश्वास किया। इसके लिए पार्टी आलाकमान बधाई के पात्र हैं। सुब्रत पाठक काबिल और मेहनती व्यक्ति हैं। उनको मिली जिम्मेदारी से पार्टी में और मजबूती आएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि सुब्रत पाठक को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद संगठन में और मजबूती आएगी।

यह पढ़ें...नेपाल बार्डर पर 600 किमी लंबाई में बनेंगी सड़कें, SSB चौकियों को जोड़ने की योजना

युवा वर्ग सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़े

साथ ही सुब्रत पाठक युवा वर्ग सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। जिसका पार्टी को अच्छा लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से झींझक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा, डॉ सीएल गौतम,सौरभ तिवारी,केपी सिंह, डॉ अनुरोध द्विवेदी, ग्राम प्रधान बलराम यादव,सद्दम पांडेय, कमल चौबे, उदय प्रताप सिंह,रिंकू यादव, मधुबाला तिवारी, वकील शर्मा, पूनम संखवार, पंकज दुबे,महेश तोमर,प्रकाश यादव, पप्पू पाल, दुर्गेश सिंह, विनोद पाल, मुन्नू सिंह, सुलखान सिंह, अर्जुन सिंह, नरेश राजावत, राजेश पांडेय, वकील शर्मा,शिव बालक सहित अन्य भाजपाई रहे।

रिपोर्टर- मनोज सिंह

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story