Dr Dinesh Sharma: पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

Dr. Dinesh Shrama: यूपी से राज्य सभा की एक सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में डाक्टर दिनेश शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

Ashish Pandey
Published on: 3 Sep 2023 9:37 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2023 5:10 PM GMT)
Dr Dinesh Sharma: पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार
X
Dr Dinesh Sharma (Image: Social Media)

Dr. Dinesh Shrama: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा अब राज्य सभा जाएंगे। यूपी से राज्य सभा की एक सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में डाक्टर दिनेश शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे। काफी दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि डाक्टर दिनेश शर्मा को यूपी के मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी लेकिन इन अटकलों पर आज पूर्ण विराम लग गया। अब डाक्टर दिनेश शर्मा राज्य सभा जाएंगे। दिनेश शर्मा मंगलवार को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे।

छात्र जीवन से ही कर दी थी राजनीति की शुरुआत

राजनीति में बहुत ही कम ही ऐसे नेता होते हैं, जिनके स्वभाव की वजह से उनकी स्वीकार्यता हर वर्ग में होती है। इन्हीं नेताओं में से एक हैं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले डाक्टर शर्मा यूपी के उप मुख्यमंत्री तक का सफर तय कर चुके हैं। उनके राजनीतिक सफर में सबसे दिलचस्प यह रहा है कि उनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दग्गिज नेता स्वर्गीय अटल वहिारी वाजपेयी भी वोट मांग चुके हैं। इसके लिए उन्होंने लखनऊ में एक रैली को संबोधति किया था। जो लखनऊ में उनकी आखिरी रैली थी।

दिनेश शर्मा का राजनीतिक सफर

शांत स्वभाव और बेगाग छवी के डॉ. दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को लखनऊ में हुआ था। इनके पिता का नाम केदारनाथ शर्मा है। वह भी जनसंघ से जुड़े रहे। डॉ. दिनेश शर्मा ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से बीकॉम, एमकॉम और मनोविज्ञान मानव विकास में पीएचडी की है। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने 1988 से लखनऊ विश्वविद्यालय में अस्थायी तौर पर पढ़ाना शुरू कर दिया था। 1992 से वह स्थायी तौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर हैं। डॉ दिनेश शर्मा की शादी जया लक्ष्मी शर्मा से हुई है।

1987 में अध्यक्ष बनाया गया था

डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। उनको 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने। 1993 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया था। वहीं यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। भारत सरकार में उन्हें युवा मोर्चा आयोग में सदस्य भी बनाया था।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ के दो बार मेयर रह चुके हैं। पहली बार 2006 से लेकर 2012 तक और दूसरी बार 2012 से लेकर 2017 तक वे मेयर रहे हैं। दूसरी बार उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। जो एक रिकॉर्ड के तौर पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

जब अटल जी ने कहा था मैं इसमें स्वयं को देखता हूं

पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेई ने 2006 में डॉ. दिनेश शर्मा को लखनऊ के मेयर का चुनाव जीताने के लिए अपना आखिरी भाषण दिया था। उस समय अटली जी लखनऊ से लोकसभा सांसद थे। उस दौरान अटल जी ने दिनेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा था कि मैं इसमें स्वयं को देखता हूं। जनसभा को संबोधति करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं कुर्ता पहनूं और पायजामा ना पहनूं तो आपको कैसा लगेगा। अटल जी ने दिनेश शर्मा को खुद का पायजामा बताते हुए रैली में कहा था कि सांसद बनाकर आपने मुझे कुर्ता तो पहना दिया है, लेकिन मेयर का चुनाव जीताकर आप मुझे पायजामा पहना दीजिए।

मोदी-शाह से हैं अच्छे संबंध-

2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद डाक्टर दिनेश शर्मा को 16 अगस्त 2014 को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद उनकी चर्चा राष्ट्रीय पटल पर होनी शुरू हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया था। वहीं दिनेश शर्मा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध हैं। 2016 में ऐशबाग रामलीला के कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ने मेयर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री उस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

2017 में बने उपमुख्यमंत्री

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ वापस लौटी। बीजेपी ने पहली बार एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला अपनाया। इस फार्मूले के तहत डॉ. दिनेश शर्मा को यूपी का उप मुख्यमंत्री बनाया गया। जो उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने में सफल रहे हैं। अब डाक्टर दिनेश शर्मा यूपी से राज्यसभा जाना तय है। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story