×

यूपी हिंसा: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया प्रियंका गांधी पर इतना बड़ा आरोप, कहा-

 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे प्रदेशों से गुंडे बुलाकर यूपी में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके अलावा प्रियंका पर दंगाइयों को वित्तीय मदद देने का भी आरोप लगाया। प्रियंका के अलावा उन्होंने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

suman
Published on: 7 Jan 2020 5:47 PM GMT
यूपी हिंसा: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया प्रियंका गांधी पर इतना बड़ा आरोप, कहा-
X

बरेली : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे प्रदेशों से गुंडे बुलाकर यूपी में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके अलावा प्रियंका पर दंगाइयों को वित्तीय मदद देने का भी आरोप लगाया। प्रियंका के अलावा उन्होंने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

यह पढ़ें....निर्भया केस: कोर्ट के फैसले पर जानिए किसने क्या कहा

बीजेपी नेता ने बरेली में एक जनसभा में कहा, 'प्रदेश में पिछले तीन साल से शांति थी और मैं पूछना चाहता हूं कि प्रियंका यहां दंगा क्यों कराना चाहती हैं? वह यह मध्य प्रदेश या राजस्थान में क्यों नहीं करतीं? वह हिंसा के लिए वित्तीय मदद कर रही हैं। वह दूसरे राज्यों से दंगाइयों को ला रही हैं और शांति भंग करने के लिए उनसे पत्थरबाजी करवा रही हैं।' नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हुआ तब न तो नेहरू और न ही मनमोहन सिंह यह काम कर सके।'

बीजेपी नेता ने कहा कि वे दयनीय जीवन जीने के लिए मजबूर थे। पहली बार एक नेता ने यह क्रांतिकारी निर्णय लिया और सीएए सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सीएए का मतलब भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करना है जिससे वे सम्माननीय जीवन जी सकें। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पा सकें और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

यह पढ़ें....निर्भया केस: कोर्ट के फैसले पर जानिए किसने क्या कहा

सिंह ने आगे कहा कि सीएए का मतलब किसी भी भारतीय मुस्लिम की राष्ट्रीयता छीनना नहीं है जैसा कि विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'राम मनोहर लोहिया ने भी कहा था कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और उन्हें भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए लेकिन समाजवादी पार्टी को अपने संस्थापक के शब्द याद नहीं, क्योंकि उनके नेता सिर्फ पारिवार के लिए राजनीति करना चाहते हैं।प्रियंका के अलावा सिंह ने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसपी प्रमुख राज्य में हिंसा फैला रहे हैं और अगर उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

suman

suman

Next Story