×

सीतापुर में बोले स्वतंत्र देव सिंह- मोदी और योगी ने किया है भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा है। आज गुंडे प्रदेश की सीमा छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद से बिचौलियों का राज खत्म हुआ।

Newstrack
Published on: 13 March 2021 4:24 PM GMT
सीतापुर में बोले स्वतंत्र देव सिंह- मोदी और योगी ने किया है भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार
X
सीतापुर में बोले स्वतंत्र देव सिंह- मोदी और योगी ने किया है भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

सीतापुर: मोदी व योगी विकास पुरुष हैं, भ्रष्टाचार पर इन दोनों का कड़ा वार है। दोनों पर अभी तक भ्रष्टाचार एक भी दाग नहीं है। देश व प्रदेश की जनता की सेवा ही इन दोनों का लक्ष्य है। यह बात आज सीतापुर पधारें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में कही।

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने निकले प्रदेश अध्यक्ष

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सीतापुर में कार्यकर्ताओं में जोश भरकर जीत का मंत्र देने निकले प्रदेश अध्यक्ष का आज सीतापुर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर गाँव मे आयोजित ग्राम चौपाल में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान और महिलाओं के सम्मान का संकल्प केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने लिया है आज दोनों सरकार अपने वादे पर खरी उतरी हैं।

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर कसी कमर, जिले में हुआ ये खास

उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है कार्यकर्ताओं को इसमें जुटकर ग्राम पंचायत से जिला पंचायत तक अपने प्रतिनिधि जिताने के लिए पूरा जोर लगाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में ग्रामीण उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएं उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, पीएम आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि,जनधन योजना जैसी योजनाएं लागू कर गरीबों को राहत पहुंचाई है वही प्रदेश की योगी सरकार ने सीमांत किसानों के ऋण माफ करने के साथ साथ अनेक जन कल्याणकारी कार्यों के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।

कहा- योगी सरकार में गुंडाराज पर लगा अंकुश

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा है। आज गुंडे प्रदेश की सीमा छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद से बिचौलियों का राज खत्म हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने पिछले 15 वर्ष तक प्रदेश की जनता को लूटा था आज योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर जनता में विश्वास लौटाया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से गांव के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण का सपना आज मोदी व योगी सरकार में पूरा हो रहा है हम सबके लिए गौरव की बात है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर ग्राम सभा के मजरा आजाद नगर में आयोजित ग्राम चौपाल में आज हजारों की भीड़ उपस्थित थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास से पिछले सभी चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है और इस बार भी पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक सीट को जीतने का संकल्प लिया कार्यकर्ता इसकी रणनीति तय करे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इतने देव तुल्य समर्पित व ईमानदार कार्यकर्ता किसी अन्य दल में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सेवता में बाढ़ की समस्या के स्थाई हल के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ का बजट जारी किया है साथ ही साथ अग्निशमन केंद्र की स्थापना के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछाने का काम भी योगी सरकार पूरे जोर-शोर से कर रही है।

बंगाल चुनाव पर कही ये बात

उन्होंने उपस्थित भीड़ से भारत माता की जय का उद्घोष कराया तथा कहा कि बंगाल में जीत का शंखनाद यहां से ही कार्यकर्ताओं ने कर दिया है। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने इस अवसर पर ग्राम चौपाल में बोलते हुए कहा कि जिले में भाजपा का संगठन मजबूत है तथा पंचायत चुनाव में पार्टी जिले में अपना फिर से परचम फहराएगी। जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा ने प्रदेश अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत करते हुए आभार जताया। सेवता विधायक विधायक ज्ञान तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष का इस अवसर पर स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद किसी सरकार ने गांव के उत्थान के लिए इतने काम नहीं किए जितना मोदी व योगी सरकारो ने किया है।

ये भी पढ़ें: महिलाएं बेझिझक आएंगी पुलिस थाने, बाराबंकी में शुरू हुआ अनोखा अभियान

पार्टी सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी...

विधायक ने कहा कि सीतापुर में इस बार पंचायत चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रतीक है कि पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताने का सबने संकल्प ले लिया है। इस अवसर पर चौपाल में बोलते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा ने कहा ग्रामीण उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने खजाना खोल दिया है आज गांव में विद्युतीकरण व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ग्रामीण लोगों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मोदी व योगी सरकार निरंतर काम कर रही है। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि इस बार सीतापुर में पंचायत चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी ।

इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण भार्गव ,योगेश वर्मा, हरद्वार दुबे, नीरज वर्मा, शिव भूषण सिंह, राकेश त्रिपाठी,विश्राम सागर राठौर, नीरा सिंह पत्नी बच्चा, अंजू तिवारी, के के त्रिवेदी,आनंद दिक्सित, लोकेश, रामपाल, राजन, गोदावरी, इंदू सिंह, मनोज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इससे पूर्व सीतापुर की सीमा में प्रवेश करने पर हर गांव में जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में विधायक सुरेश राही, शशांक त्रिवेदी, उदित बाजपेई ,सुनील मिश्रा,संजय मिश्रा, संजय जायसवाल, कमलेश वर्मा नैमिष रतन तिवारी , रोहित सिंह, राहुल मिश्रा आदि ने स्वागत किया, लहरपुर में विधायक सुनील वर्मा व रमेश बाजपेई मंडल अध्यक्ष द्वारा ,तंबौर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा के नेतृत्व में रामजीवन जायसवाल, केके त्रिवेदी, राजेश्वर रस्तोगी,संजय मिश्रा,जय कुमार वर्मा,विक्की वर्मा,इंन्दू सिंह चौहान, आदि ने स्वागत किया। जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्ट- पुतान सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story