×

बलिया में बोले भवानी सिंह, सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी BJP

भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने आज कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले  पंचायत चुनाव में भाजपा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी।

Monika
Published on: 17 Jan 2021 4:17 PM GMT
बलिया में बोले भवानी सिंह, सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी BJP
X
पंचायत चुनाव में भाजपा लड़ेगी सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव - भवानी सिंह

बलिया: भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने आज कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में निर्मित हो रहा भव्य श्री राम मंदिर भारत के लोगों के भावनाओं का मंदिर है ।

प्रदेश सह संगठन मंत्री सिंह ने आज यहां भाजपा कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव को दमदारी के साथ लड़ेगी । उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया है कि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना है। भाजपा जिला कार्यालय की तरफ से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को यह ध्यान में रखना है कि चुनाव में अच्छे लोग चुनकर जाएं। उन्होंने कहा कि जब अच्छे लोग चुनकर जाएंगे, तब तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने श्रीराम मंदिर को साकार होने में अहम भूमिका निभाई है ।

श्री राम मंदिर भारत के लोगों के भावनाओं का मंदिर

शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मकर सक्रांति महोत्सव को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि अयोध्या में निर्मित हो रहा भव्य श्रीराममंदिर भारत के लोगों के भावनाओं का मंदिर है। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा आयोजित मकर सक्रांति महोत्सव में भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति इस देश की दशा और दिशा बदलेगी , जिसके लिए देश और प्रदेश की सरकारों ने अभूतपूर्व काम किए हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी में बची इतनी वैक्सीनः 22 जनवरी को फिर टीकाकरण, प्रदेशवासी हो जाएं तैयार

बीच में गायब होता था पैसा

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड काल में 80 करोड़ लोगों को जिस तरह से अनाज से लेकर हर सुविधा मुहैया कराया , यह कार्य ऐसे ही नेताओं के बूते की बात है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में सरकारी योजनाओं का पैसा बीच में ही गायब हो जाता था। अब यह सरकार संवेदना के साथ कार्य कर रही है। सभी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक जाता है। भवानी सिंह ने कहा कि जो लोग कहते थे कि धारा 370 कभी खतम नहीं होगा, वे आज कहां हैं ? यह भाजपा ही है, जिसने श्रीराम मंदिर को साकार होने में अहम भूमिका निभाई। यह भावनाओं का प्रतीक है। भवानी सिंह ने कहा कि भावनाओं के इस मंदिर में जो भी सामर्थ्य है, उसके अनुसार जरूर योगदान दें।

अनूप कुमार हेमकर

ये भी पढ़ें : Ballia News: ममता बनर्जी इस्लामिक आतंकवादी, राज्य मंत्री का विवादित बयान

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story