×

सोशल मीडिया से नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताएगी भाजपा

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे जन-जागरण अभियान के प्रमुख व पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने अभियान के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि जन-जागरण अभियान के तहत पार्टी योजना रचना के अनुसार हम सबको प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जन-जन तक पहुंचना है।

SK Gautam
Published on: 25 Dec 2019 3:13 PM GMT
सोशल मीडिया से नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताएगी भाजपा
X

लखनऊ: भाजपा जन-जागरण अभियान के तहत आगामी 6 जनवरी से 15 जनवरी के मध्य होने वाली रैलियों व सभाओं के बारे में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पार्टी सभी 6 क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं आयोजित करेगी। साथ ही जिला स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली रैलियों (पदयात्रा) में समाज के सभी वर्गाे को साथ लेकर प्लेकार्ड इत्यादि के माध्यम से नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जनता के बीच जन-जागरण अभियान चलाया जायेगा।

ये भी देखें : Atal Bihari Vajpayee के अनसुने किस्से, UN Speech

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता तक नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के प्रावधानों को पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कार्यशाला में आये प्रतिनिधियो से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों व जिला स्तर पर पार्टी संगठन की योजनानुसार जनजागरण अभियान को लेकर योजना व कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर लें।

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे जन-जागरण अभियान के प्रमुख व पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने अभियान के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि जन-जागरण अभियान के तहत पार्टी योजना रचना के अनुसार हम सबको प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जन-जन तक पहुंचना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार लगातार राष्ट्रहित में ऐतिहासिक फैसले ले रही है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने सहित पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में जनता से किये गये वादों के अनुरूप केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है।

ये भी देखें : प्रेग्नेंट एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरें हो रहीं वायरल

वोट बैंक की लालच में जनता को गुमराह किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा। बावजूद इसके विपक्षी दल सिर्फ वोट बैंक की लालच में अधिनियम का विरोध करके जनता को गुमराह कर रहे है। ऐसे में हम सबका यह दायित्व है कि जन-जागरण अभियान के माध्यम से विपक्षियों के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का पर्दाफाश करें।

आज पार्टी कार्यालय में हुई बैठक मे प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व प्रकाश पाल, शिव कुमार पाठक जी सहित अभियान से जुड़े पार्टी के क्षेत्रीय व जिला स्तर के प्रतिनिधि सम्मलित हुये।

नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर लोगों को इसकी सच्चाई से रूबरू कराएगी

भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर पूरे प्रदेश में 26 दिसम्बर से 25 जनवरी तक जन-जागरण अभियान चलायेंगी। अभियान की योजना, रचना और रूपरेखा तैयार करने के लिए आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान से जुड़े पार्टी संगठन के क्षेत्रीय व जिला स्तर के पदाधिकारी सम्मलित हुए।

ये भी देखें : सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक प्रबुद्ध चौबे निलम्बित

पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर शुरू किये जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान, संवाद, रैलियां, सभाये, प्रेस-क्रांफ्रेस व सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच पहुचनें का निर्णय लिया है। अभियान की सफलता के लिए 26, 27 व 28 दिसम्बर को पार्टी द्वारा जिला स्तर पर बैठके की जायेंगी, जबकि 30 व 31 दिसम्बर को मण्डल स्तर पर बैठके होंगी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दलों द्वारा लगातार झूठ बोलकर आमजन में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बना है कि राष्ट्रहित में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सच को बताने के लिए जनता के बीच जाये। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत संगठन की योजना के अनुसार मिली जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निर्वाहन करना है।

ये भी देखें : अब 559 साल बाद बनेगा ये संयोग, जानिए लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में

इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर शुरू किये जा रहे जन-जागरण अभियान की योजना रचना के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

50 लाख से अधिक परिवारों में संपर्क करने का फैसला

श्री बंसल ने बताया कि पार्टी द्वारा जन-जागरण अभियान के तहत 29 व 30 दिसम्बर को प्रदेश के जिला केन्द्रों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की जायेगी। जबकि एक जनवरी 2020 से पांच जनवरी 2020 तक संपर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संपर्क अभियान के तहत पार्टी ने पूरे प्रदेश में लगभग एक लाख गांवों तक पहुंचने के संकल्प के साथ ही 50 लाख से अधिक परिवारों में संपर्क करने का फैसला किया है।

ये भी देखें : जलाई गईं मस्जिदें: फिर हजारों मुस्लिम ने सड़क पर उतरकर…

साथ ही सामाजिक संपर्क अभियान व विशेष संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डाक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर, अध्यापक, सेवानिवृत अधिकारियों सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सच को बतायेंगे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story