×

जलाई गईं मस्जिदें: फिर हजारों मुस्लिम ने सड़क पर उतरकर...

जानकारी के अनुसार इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से 350 किमी दूर मोट्टा कस्बे में पिछले शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए 4 मस्जिदों में आग लगा दी गई थी, जिसके लिए अब मुस्लिम न्याय की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 25 Dec 2019 12:41 PM
जलाई गईं मस्जिदें: फिर हजारों मुस्लिम ने सड़क पर उतरकर...
X

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश इथोपिया में हजारों मुस्लिम सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल, यहां कुछ उपद्रवियों ने शुक्रवार को अमहारा क्षेत्र में 4 मस्जिदों में आग लगा दी थी जिसके खिलाफ अब मुस्लिमों में जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से 350 किमी दूर मोट्टा कस्बे में पिछले शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए 4 मस्जिदों में आग लगा दी गई थी, जिसके लिए अब मुस्लिम न्याय की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें—अरुंधति रॉय ने NPR पर दिया विवादित बयान, कहा- …रंगा बिल्ला बताइए

एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काना चाहते हैं

मुस्लिम स्कॉलर कमिल शेमू ने मीडिया से बाचीत करते हुए बताया कि वहां पर कई राजनीतिक लोग हैं जो एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐक्टिविस्ट्स की नकारात्मक भूमिका को भी जिम्मेदार ठहराया।

वहीं इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हमलों के संबंध में 15 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमांडर जमाल मेकनन ने सरकारी मीडिया से कहा कि कुछ दिनों पहले ऑर्थोडॉक्स चर्च में लगी आग की खबर भी हमलों की वजह हो सकती है।

चर्चों पर हमले हुए थे जिसमें 80 लोग मारे गए थे

गौरतलब है कि इथोपिया में नस्लीय हिंसा की घटनाएं आम बात हैं लेकिन यहां अब धार्मिक उन्माद से प्रेरित हमले भी देखने को मिल रहे हैं। अक्टूबर महीने में इथोपिया के ओरोमिया इलाके में भड़की हिंसा के दौरान मस्जिदों और चर्चों पर हमले हुए थे जिसमें 80 लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें—चैटिंग ऐप को गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया: लाखों यूजर्स को लगा तगड़ा झटका

बता दें कि 2007 की जनगणना के मुताबिक, इथोपिया की 11 करोड़ की कुल आबादी में एक तिहाई आबादी मुस्लिमों की है जबकि ईसाइयों की आबादी 40 फीसदी है। ऑर्थोडॉक्स चर्च और इथोपियन इस्लामिक अफेयर सुप्रीम काउंसिल ने मस्जिदों पर हुए हमलों की निंदा की है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!