×

फिल्म सिटी को हरी झंडी: आ गया बॉलीवुड का मॉडल, कलाकारों से चर्चा में हुआ फैसला

यूपी के नोएडा क्षेत्र में बनाई जाने वाली फिल्म सिटी को लेकर आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की बैठक में सबने अपनी अपनी राय रखी।

Newstrack
Published on: 22 Sep 2020 11:43 AM GMT
फिल्म सिटी को हरी झंडी: आ गया बॉलीवुड का मॉडल, कलाकारों से चर्चा में हुआ फैसला
X
फिल्म सिटी को हरी झंडी: आ गया बॉलीवुड का मॉडल, कलाकारों से चर्चा में हुआ फैसला (social media)

लखनऊ: यूपी के नोएडा क्षेत्र में बनाई जाने वाली फिल्म सिटी को लेकर आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की बैठक में सबने अपनी अपनी राय रखी। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक के दौरान कुछ लोगों ने वीडियों कांफ्रेंसिंग से अपने विचार रखे और कुछ कलाकार और निर्माता निर्देशक बैठक में मौजूद थें। बैठक में यह बात उभरकर सामने आई कि सभी लोगों का मामना है कि नोएडा में फिल्म सिटी बनने से यूपी को विकास के क्षेत्र में एक नई उड़ान मिलेगी। बैठक के दौरान किसने क्या कहा ये जानिये यहां पर-

ये भी पढ़ें:सेना हुई ताकतवर: चीन की हालत खराब, माइनस तापमान में रूसी टेंट बनेगा सहारा

परेश रावल, चेयरमैन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा

बहुत स्वागतयोग्य कदम है। योगी जी यह स्वप्न पूरा भी करेंगे, मुझे विश्वास है। फिल्म पटकथा लेखन को लेकर योगी जी कोई प्रयास करें तो बहुत सहायता मिलेगी। यह रीजनल सिनेमा को भी पुनर्जीवन देने वाला आयाम सिद्ध होगा।

राजू श्रीवास्तव, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फिल्म बन्धु

मुझे हर्ष है कि योगी जी ने फिल्म जगत को नया विकल्प देने की दिशा में कोशिश की है। यह छोटे-छोटे शहरों की अद्भुत प्रतिभाओं के हौसलों, सपनों को पंख देने वाला होगा। मैं हर समय, पूरी क्षमता के साथ सेवा के लिए प्रस्तुत रहूंगा। योगी जी को आभार, अभिनन्दन।

cm-yogi-meeting cm-yogi-meeting (social media)

अनुपम खेर,अभिनेता

आज का मौका उत्सव का है। योगी जी की क्षमता पर सभी को भरोसा है। यूपी की फिल्म सिटी यूपी में तो होगी लेकिन पूरी दुनिया इसे अपना मानेगी। यह ताजमहल की तरह ही दुनिया भर को आकर्षित करने वाली हो। इसकी स्थापना की पहली बैठक में आमंत्रित कर योगी जी ने हमें इतिहास में दर्ज कर दिया। योगी जी के इस सपने को साकार करने में अगर मैं भी भागीदार हो सका तो यह मेरा सौभाग्य होगा।

cm-yogi-meeting cm-yogi-meeting (social media)

अनूप जलोटा, गायक

बहुत अभिनन्दनीय प्रयास है। इसके लिए पूरी दुनिया के फिल्म सिटीज का अध्ययन किया जाना चाहिए। उनकी खूबियों, कमियों को समझना चाहिए। आवश्यकताओं के लिहाज से सुविधाएं दी जाएं। यह दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है। मेरी शुभकामनाएं।

कैलाश खेर, गायक

आज जब योगी स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं, तो कोई भी कार्य असाध्य नहीं है।दुनिया में फिल्म सिटी के नाम पर लाखों किले खड़े हैं, लोगों ने 70 साल में क्या हाल कर दिया कि घिन आती है, शर्म आती है। उत्तर प्रदेश देवताओं की पुण्य भूमि है। दुनिया को राह दिखाने वाली है।योगी जी की यह दुनिया भारतीय संस्कृति को पोषित करने वाली हो। कला साधकों को सम्मान मिले। ऐसा जरूर होगा, यह मेरा विश्वास है। बाकी योगी जी आदेश करें, हम धावक हैं दौड़ पड़ेंगे।

सतीश कौशिक, निर्माता निर्देशक

यूपी शूटिंग फ्रेंडली जगह रही है। मैंने बहुत काम किया है यहां। आज का दिन पूरी दुनिया के कला क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। योगी जी फिल्म जगत को एक नवीन विकल्प दे रहे हैं। आज जो प्रेजेंटेशन दिखाया गया, वह हमें एक बेहतर भविष्य की छवि दिखा गया। आपने हम कलाकारों को एक नया आधार दिया है। यूपी की संस्कृति ने भारतीय फिल्मों को शुरू से ही प्रभावित किया है, अब यहां की फिल्म सिटी पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी। मेरी बहुत शुभकामनाएं, योगी जी को बहुत धन्यवाद।

cm-yogi-meeting cm-yogi-meeting (social media)

उदित नारायण, पार्श्व गायक

योगी जी ने बहुत कम समय में बहुत खूबसूरत काम किया है। ऐसे में फिल्म सिटी की घोषणा से हम सभी का उत्साहित होना लाजिमी है। मैं 40 साल फिल्म जगत का हिस्सा रहा हूँ। योगी जी के इस बड़े सपने को साकार करने में अगर मैं भी कुछ योगदान कर सका तो जीवन को धन्य समझूंगा।

मनोज जोशी, अभिनेता

अद्भुत और अनुपम प्रयास है। पंजाबी, बंगाली, हिंदी, सहित 12 भारतीय भाषाओं के फिल्मोद्योग का महाद्वार होगी यह फिल्म सिटी। इसे इको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश हो। आज ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंदी पट्टी की कहानियां छायी हुई हैं। आज 70 फीसदी टेक्नीशियन उत्तर प्रदेश के हैं। रंग कर्म में यूपी अत्यंत समृद्ध है। इन सभी को श्आत्मनिर्भरश् बनाने में यह नवीन फिल्म सिटी अत्यंत उपयोगी हो सकती है। यह प्रदेश के औद्योगिक, पर्यटन विकास को नई दिशा प्रदान करने वाली होगी।

मनोज मुन्तशिर, गीतकार

योगी जी ने करोड़ों प्रतिभाओं को पंख दे दिए। 75 साल से हिंदी पट्टी इसका इंतजार कर रही थी। यूपी की भाषा तो दुनिया में फैल गई, लेकिन यूपी की कहानियां नहीं सुनाई गईं। योगी जी से अनुरोध है कि एक फिल्म इंस्टिट्यूट और म्यूजिक इंस्टिट्यूट की स्थापना की दिशा में भी विचार करें। आल्हा ऊदल, महामना मालवीय जैसे महामानवों से नई पीढ़ी को परिचित कराने की कोशिश हो।मुझे आज यूपी वाला होने पर बहुत गर्व है।

अशोक पंडित अध्यक्ष फिल्म निर्देशक संघ

फिल्म सिटी के निर्माण में फिल्म जगत के लोगों को शामिल करने की सोच योगी जी की सकारात्मकता का प्रतीक है। प्रोड्यूसर, टेक्नीशियन, एक्टर, हमारी इंडस्ट्री के इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं। इनका इनवॉल्वमेन्ट होना, इस बड़े प्रोजेक्ट के सफल होने की गारंटी है। योगी जी के विजन श्बियांड द ग्लोबश् रहा है। निश्चित ही यह फिल्मसिटी भी इसी विचार का प्रतिबिंब होगी। हमारी पूरी इंडस्ट्री कंधे से कंधा मिलाकर आपके सपने को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

विवेक अग्निहोत्री, फिल्म निर्माता

योगी जी की अभिनव सोच और तत्परतापूर्ण क्रियान्वयन को प्रणाम। बहुत जरूरी और बहुप्रतीक्षित प्रयास है। हिंदी फिल्मोद्योग को एक नवीन आधार मिलेगा। ईश्वर आपके साथ हैं सर।

सौंदर्या रजनीकांत फिल्म निर्माता

भारत में अब भी एनिमेशन इंडस्ट्री नहीं है। आज की फिल्मों में इसका बड़ा असर है। योगी जी अगर इस दिशा में कोशिश हो, तो बड़ी सुविधा होगी। फिल्म सिटी की स्थापना की घोषणा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को बहुत धन्यवाद।

cm-yogi-meeting cm-yogi-meeting (social media)

ये भी पढ़ें:छात्रों को 11000 रुपए: क्या मोदी सरकार दे रही ये तोहफा, यहां जाने पूरा मामला

नितिन देसाई, कला निर्देशक

योगी जी के विजन को सैल्यूट। फिल्म केवल नृत्य-संगीत ही नहीं है। लाखों को रोजगार, अरबों का व्यापार, हुनर और हौसलों को सलाम भी है। जो प्रस्ताव यूपी का है वह इंटरनेशनल फिल्म जगत को आकर्षित करने वाला है। देवताओं की जन्मस्थली है उत्तर प्रदेश।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story