×

लुटेरी दुल्हनिया से सावधान: खूबसूरती पर मत जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

यूपी के अलीगढ़ से एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां पर नयी नवेली दुल्हन शादी के एक सप्ताह के अंदर ही गहने और नकद पैसे लेकर फरार हो गई।

Shreya
Published on: 1 Sep 2019 11:03 AM GMT
लुटेरी दुल्हनिया से सावधान: खूबसूरती पर मत जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद
X
लुटेरी दुल्हनिया से सावधान: खूबसूरती पर मत जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

उत्तर प्रदेश: यूपी के अलीगढ़ से एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां पर नयी नवेली दुल्हन शादी के एक सप्ताह के अंदर ही गहने और नकद पैसे लेकर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर में बेहोश पति और अन्य परिजन को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुल्हन और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले ही अजब सिंह और युवती की शादी हुई थी। दोनों ने 26 अगस्त को कोर्ट मैरिज की थी और शादी के महज एक दिनों बाद ही दुल्हन सारा जेवर औऱ नकद पैसे लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन के उसके ससुराल आने के बाद सब अच्छा चल रहा था। उसके बाद युवती के परिवार वाले उससे मिलने उसके ससुराल आये थे।

यह भी पढें: बुरा फंसे विधायक जी! बेडरुम में पत्नि संग बना रहे थे वीडियो, हो गए लीक

पुलिस ने शक जताया है कि युवती के परिजन किसी साजिश के तहत ही यहां आए थे और दुल्हन ने इन लोगों के साथ मिलकर अपने ससुराल वालों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। और जब पूरा परिवार बेहोश हो गया तो अपने परिजनों के साथ मिलकर गहने, कीमती सामान के साथ नकद पैसे भी लेकर फरार हो गई।

जब सुबह पड़ोसियों ने पूरे परिवारको बेहोशी की हालत में देखा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर में बेहोश पति और अन्य परिजन को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जब परिजन को होश आया तो परिवार वालों ने सारी घटना पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें: बहुत दर्दनाक हादसा: 2 सेकेण्ड में पूरे परिवार की चली गई जान

Shreya

Shreya

Next Story