×

Bulandshahr News: अपनी बुआ के घर में छिपा था साक्षी का हत्यारा, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

Bulandshahr News: दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची और बुलंदशहर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

Sandeep Tayal
Published on: 29 May 2023 6:14 PM GMT (Updated on: 29 May 2023 6:42 PM GMT)
Bulandshahr News: अपनी बुआ के घर में छिपा था साक्षी का हत्यारा, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार
X
छात्रा साक्षी के हत्यारे साहिल को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Bulandshahr News: दिल्ली में हाई स्कूल की छात्रा साक्षी की चाकू से गोंदकर और पत्थर से वार कर निर्मम हत्या के आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे साहिल को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव से किया गिरफ्तार। यहां वह अपनी बुआ शमीम उर्फ शम्मो के घर वारदात के बाद आकर छुपा था। दिल्ली के दरोगा प्रवीन और घनश्याम मीणा ने पहासू थाने में दर्ज की आमद और रवानगी दर्ज की। पुलिस ने शाम 5:15 बजे पहासू थाने में गिरफ्तारी दर्शाई है।

रविवार को दिल्ली में हाई स्कूल की छात्रा साक्षी की निर्मता पूर्वक हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उस पर बुरी तरह चाकू से चालीस वार किए यही नहीं पत्थर से भी प्रहार किया। हत्या की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची और बुलंदशहर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई।

क्या लव जिहाद गैंग का सदस्य है साहिल-

जिस समय साक्षी के हत्यारे साहिल को गिरफ्तार किया गया उसके हाथ में कलावा बंधा था, जो लव जिहाद गैंग का सदस्य होने की तरफ भी इशारा करता है। आशंका जताई जा रही है कि साहिल लव जिहाद गैंग का सदस्य हो सकता है, जो हिंदू लड़कियों को हाथ में कलावा बांधकर और गले में माला डालकर खुद को हिंदू जताकर अपना नाम बदलकर हिंदू बेटियों को फंसाता है और फिर उन्हें लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। इस आशंका पर भी दिल्ली पुलिस अब मामले की जांच कर कार्यवाही कर सकती है।

2 सप्ताह से सहेली के यहां रह रही थी साक्षी-

साक्षी के पिता ने दावा किया है कि वह पिछले 2 सप्ताह से अपनी एक सहेली के पास रह रही थी। बड़ा सवाल यह है कि आखिर परिजन साक्षी को 2 सप्ताह तक कैसे दूसरे के घर छोड़ दिए और उसकी तलाश नहीं की।

सीडीआर खांगली और सर्विलांस के जरिए हत्यारे तक पहुंची पुलिस-

पुलिस सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद साक्षी और साहिल के मोबाइल कॉल की डिटेल को खंगाला और उसके बाद साहिल के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के बाद बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस ने रेड डाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ दिल्ली ले गई।

साहिल की गिरफ्तारी पर क्या बोले एसएसपी-

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली की पुलिस ने बुलंदशहर जनपद के किसी भी थाने में अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है। हालांकि अन्य थाने की पुलिस आमद सिर्फ तभी दर्ज कराती है जब उसे लोकल स्तर पर सुरक्षा की आवश्यकता होती है। पुलिस का सबसे पहला मोटिव आरोपी को गिरफ्तार करना होता है और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ले जा सकती है।

Sandeep Tayal

Sandeep Tayal

Next Story