×

भरी पंचायत में चली गोलियां: कुत्ते की पॉटी पर बवाल, एक घायल

कुत्ते को लेकर हुये विवाद के बाद हो रही पंचायत में आज सुबह 10 बजे गोली चल गयी। इस दौरान चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Newstrack
Published on: 20 Sep 2020 10:46 AM GMT
भरी पंचायत में चली गोलियां: कुत्ते की पॉटी पर बवाल, एक घायल
X

एटा: जनपद के थाना कोतवाली जैथरा क्षेत्र के ग्राम दहेलिया में बीते दिन कुत्ते को लेकर हुये विवाद के बाद हो रही पंचायत में आज सुबह 10 बजे गोली चल गयी। इस दौरान चली गोली में एक युवक घायल हो गया। घटना क्रम के अनुसार पड़ोसी के घर के सामने पालतू कुत्ते द्वारा लैट्रीन कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका! मैच से पहले ये खिलाड़ी हुआ घायल, हो सकता है बाहर

कुत्ते के लैट्रीन को लेकर शुरू हुआ विवाद

जिसे लेकर आज पंचायत हो रही थी। पंचायत में विवाद और बढ़ गया जिसके बाद गोली चल गयी, जिसमें एक 50 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/VID-20200920-WA0013.mp4"][/video]

अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि बीते दिन गांव दहेलिया में राजेश मिला पुत्र जदुनाथ सिंह के घर के सामने दीपक तिवारी पुत्र शुशील के गेट पर राजेश का कुत्ता लैट्रीन कर आया जिसको लेकर दीपक की बहन व राजेश की पत्नी रीना मे गाली गलौज होने लगी और दोनों पक्षों में विवाद बढ गया। हालांकि उस दौरान ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था।

ये भी पढ़ें: इन शहरों के लोग आज और कल घरों से न निकलें, सड़कों पर उतरे हैं हजारों किसान

हालत गंभीर होने की वजह चिकित्सकों ने किया आगरा रेफर

जिसको लेकर आज गांव में पंचायत हो रहीं थी तभी डीपी पुत्री शुशील ने राजेश से गाली गलौज शुरू कर दी। मामला पंचायत में सुलझने की जगह और बढ़ गया और दीपक तिवारी ने भरी पंचायत के सामने राजेश को तमंचे से गोली मार दी जो उसके गले पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/09/VID-20200920-WA0015.mp4"][/video]

गोली चलते ही पंचायत कर रहे लोगों में भगदड मच गयी और लोग इधर उधर भागने लगे। इसी बीच दीपक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट घायल की पत्नी रीना ने लालू पुत्र शुशील दीपक पुत्र शुशील अरविन्द पुत्र रामरूप शुशील पुत्र राम लडैते के विरुद्ध हत्या के प्रयास की नामजद दर्ज कराई है।

रिपोर्ट: सुनील मिश्रा

ये भी पढ़ें: होटलों में बंपर छूट: घूमने-फिरने वालों के लिए अच्छा मौका, 31 दिसंबर तक ऑफर

Newstrack

Newstrack

Next Story