×

बसों के बीच जोरदार भिड़ंत: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, मची-चीख पुकार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर होने के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि बसों की रफ्तार कम थी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। 

Shreya
Published on: 31 Dec 2020 6:50 AM GMT
बसों के बीच जोरदार भिड़ंत: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, मची-चीख पुकार
X
बसों के बीच हुई टक्कर, टला बड़ा हादसा

लखनऊ: देश के अधिकतर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ साथ लोगों को कोहरे और शीतलहर का भी सामने करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी तेज सर्दी के साथ कोहरे की मार पड़ने लगी है। इसके चलते हाइवे -एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। दरअसल, सुबह घना कोहरा होने की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसें आपस में टकरा गईं।

टल गया बड़ा हादसा

टक्कर होने के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि बसों की रफ्तार कम थी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस टक्कर के कारण कुछ यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके बाद अन्य यात्रियों को दूसरे बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ये हादसा आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में हुआ है।

यह भी पढ़ें: मिले लाखों पुराने नोट: गायत्री प्रजापति का बचना मुश्किल, चल रही छापेमारी

road accident (फोटो- सोशल मीडिया)

कैसे हुआ ये हादसा?

साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को सुबह घने कोहरे की चादर बिछी रही। कोहरे की वजह से सड़क पर विजिबिलिटी कम हो गई। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तो सौ मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लेकिन सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी 1.5 पर एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसकी वजह से पीछे चल रही बस के चालक ने भी ब्रेक मार दी।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद UP तक: सोनभद्र-मिर्जापुर के 20 गांवों के लिए बने मसीहा, किया ये नेक काम

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

बस चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे से एक और यात्री बस आकर उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसे डिवाइडर पर चढ़ गईं। टक्कर के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि इस टक्कर से ज्यादा बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर लिस और यूपीडा के कर्मचारी पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: इटावा: सपा नेता गोपाल यादव बोले, कांट्रैक्ट फार्मिंग में किसान बंधुआ मजदूर बन जायेगा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story