×

उपचुनाव से पहले अखिलेश ने किया ये काम, कार्यकर्ताओं ने खुद को कहा सिपाही

विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठों समेत प्रदेशभर की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस फैसले के बाद कानपुर बुंदेलखंड के सपा पदाधिकारियों में अचानक हलचल तेज हो गई। दरसल कानपुर बुंदेलखंड की तीन विधानसभाओं में उपचुनाव होने है। सपा के कार्यकर्ता उपचुनाव की तैरियारियों में लगे है।

Roshni Khan
Published on: 23 Aug 2019 12:04 PM GMT
उपचुनाव से पहले अखिलेश ने किया ये काम, कार्यकर्ताओं ने खुद को कहा सिपाही
X

कानपुर: विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठों समेत प्रदेशभर की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। इस फैसले के बाद कानपुर बुंदेलखंड के सपा पदाधिकारियों में अचानक हलचल तेज हो गई। दरसल कानपुर बुंदेलखंड की तीन विधानसभाओं में उपचुनाव होने है। सपा के कार्यकर्ता उपचुनाव की तैरियारियों में लगे है।

ये भी देखें:सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, लोगों में बांटी राहत सामाग्री

सपा ने ट्वीटर ने अपने अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठनों, छात्र सभा, महिला संगठन एंव सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी भी भंग की गई है। इसके साथ ही प्रदेशभर की जिला कार्यकारिणी को भी भंग किया गया है। नरेश उत्तर पटेल प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

कानपुर बंुदेलखंड की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। जिसमें कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट, मानिकपुर विधानसभा सीट और हमीरपुर में उपचुनाव होने है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओ से उपचुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही थी। सभी कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारियों में जुटे थे।

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के काम में जुटी थी। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों में निराशा है। कानपुर महानगर अध्यक्ष मोईन खान के मुताबिक कार्यकारिणी भंग होने का पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

ये भी देखें:दुनिया का पहला फ्लोटिंग न्‍यूक्‍लियर रिएक्‍टर लांच, पर्यावरणविदों ने दिया बड़ा बयान

हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही है हमें जैसा आदेश मिलेगा हम उस पर अमल करेंगे। संगठ के लिए दिन रात काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ सोच समझकर फैसला लिया होगा। कमेटी भंग होने का असल हम लोग उपचुनाव में नहीं पड़ने देंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story