×

दुल्हन का मौत वाला डांस: शादी बदली मातम में, हुआ ऐसा भयानक हादसा

मंगलवार की रात हाइवे से एक बारात गुजर रही थी और इस दौरान ऐसा भयानक हादसा हुआ कि शादी का जश्न में मातम बदल गया। दरअसल, हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। इस दौरान एक अनियंत्रित कार बरातियों में जा घुसी और कई बारातियों को रौंद दिया।

Ashiki
Published on: 17 Feb 2021 2:51 PM GMT
दुल्हन का मौत वाला डांस: शादी बदली मातम में, हुआ ऐसा भयानक हादसा
X
कार में डांस कर रही थी दुल्हन, बरातियों में जा घुसी गाड़ी, एक मौत, कई घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार की रात हाइवे से एक बारात गुजर रही थी और इस दौरान ऐसा भयानक हादसा हुआ कि शादी का जश्न में मातम बदल गया। दरअसल, हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार बरातियों में जा घुसी और कई बारातियों को रौंद दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी बजट सत्र 2021 कल से: विधानसभा स्पीकर की सभी दलों से अहम अपील, बैठक में कही ये बात

एक शख्स की मौत, दर्जनों लोग घायल

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना नई मंडी थाना क्षेत्र का है। हादसा उस वक्त हुआ जब दुल्हन कार के सनरूफ पर डांस कर रही थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें: औरैया: पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ प्रदर्शन, युवाओं ने ऐसे जताया विरोध

बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नई मंडी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्यक्ति का नाम प्रमोद बताया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद बरात की सभी रस्में गमगीन माहौल में हुई। दुआसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद बहादरपुर गांव में मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Ashiki

Ashiki

Next Story