×

Jhansi News: बस का इंतजार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Jhansi News: बस का इंतजार कर रहे युवक को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

B.K Kushwaha
Published on: 2 April 2023 10:49 PM GMT
Jhansi News: बस का इंतजार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
X
झाँसी में युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत- (Photo- Newstrack)

Jhansi News: बस का इंतजार कर रहे युवक को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले के छिरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुरा मढ़िया में रहने वाले प्रकाश राजपूत की बेटी का ससुराल ललितपुर जिले के महरौनी थाना क्षेत्र में है। पिछले दिनों वह अपनी बेटी के घर गया था। जहां से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी एक बोलेरो कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए ललितपुर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

झांसी में किसान को लगा विद्युत करंट, मौत

Jhansi news: खेत में सिंचाई कर रहा किसान विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के लालगंज नई बस्ती मोहल्ले में नाथूराम परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक नाथूराम अपने खेत में अरबी की फसल बोए हुए है। खेत में वह फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे आहत होकर वह बेहोश हो गया।

जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, किसान नेता शिव नारायण सिंह परिहार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी हर सम्भव मदद कराने का आश्वासन दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story