×

लखनऊ की राशि पीएम मोदी के साथ इसरो से चंद्रयान 2 की लैंडिंग देखेगी

लखनऊ की राशि के लिये बहुत अहम दिन आनेवाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राशि इसरो से चंद्रयान 2 की लैंडिंग देखेंगी।

Aditya Mishra
Published on: 30 Aug 2019 8:42 PM IST
लखनऊ की राशि पीएम मोदी के साथ इसरो से चंद्रयान 2 की लैंडिंग देखेगी
X

लखनऊ डेस्क: (इसरो)लखनऊ की राशि के लिये बहुत अहम दिन आनेवाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राशि इसरो से चंद्रयान 2 की लैंडिंग देखेंगी।

उन्होंने कहा कि ये उनके लिये बेहद खास पल है। साथ ही राशि ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा मौका आएगा।

इसरो से चंद्रयान-2 की लैंडिंग का लाइव:

पहले चंद्रयान 2 मिशन की डायरेक्टर ऋतु करिधाल श्रीवास्तव ने लखनऊ का नाम रौशन किया तो अब लखनऊ की ही बेटी राशि वर्मा 7 सितम्बर को चंद्रयान 2 के चांद पर उतरने के ऐतिहासिक पल की गवाह बनेंगी।

पढ़ें...

चांद की ओर चंद्रयान: इसरो को मिली एक और बड़ी कामयाबी

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग आज, बोले इसरो चीफ- कामयाब होगा मिशन

राशि पीएम मोदी के साथ इसरो से चंद्रयान-2 की लैंडिंग का लाइव देखेगी। केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से डीपीएस जानकीपुरम में कक्षा 10 की छात्रा राशि का चयन हुआ है।

पढ़ें...

वायुसेना के लापता AN-32 विमान का पता लगाएगा इसरो

खास बात ये है कि राशि जिस चंद्रयान को चांद पर उतरते देखेंगी उस मिशन की डायरेक्टर ऋतू करीधाल श्रीवास्तव भी लखनऊ में ही पली बढ़ी हैं।

राशि ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि पीएम मोदी से मिलने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। कम्पटीशन में हिस्सा जरूर लिया था लेकिन सोचा नहीं था सेलेक्शन हो जायेगा।

पहले तो सेलेक्शन होने का ही यकीन नहीं हो रहा था।

राशि ने कहा की जब वो पीएम से मिलेंगी तो कहेंगी कि इंडिया को आगे बढ़ता देख कर अच्छा लगता है। ऐसे ही काम करते रहिये।

पढ़ें...

चंद्रयान – 2 पर होंगे 13 पेलोड : इसरो

राशि ने कहा कि जब वो पीएम मोदी से मिलेगी तो पूछेगी कि वो आखिर इतना सारा काम एक साथ कैसे मैनेज करते हैं।

राशि ने बताया कि वो मोदी जी के शुरू किये स्वच्छता अभियान से काफी प्रभावित है।

राशि को पीएम का लोगों से दोस्ताना व्यवहार खास तौर से बच्चों से अच्छे से मिलना पसंद है।

साइंटिस्ट बनने की ख्वाइश:

राशि इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इतने बड़े अवसर पर वो पीएम मोदी के साथ इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखेंगी।

मूल रूप से सीतापुर निवासी राशि डीपीएस जानकीपुरम की छात्रा है। राशि के पिता राजकुमार वर्मा पेशे से किसान और मां सीमा देवी एक शिक्षिका हैं।

जब से राशि के दोस्तों और साथ पढ़ने वालों को ये खबर लगी है कि वो पीएम मोदी के साथ चंद्रयान 2 की लैंडिंग देखेंगी तब से सभी के बीच स्टार बन चुकी है।

राशि आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। हालांकि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद अब वो साइंटिस्ट बनने का भी सोचने लगी हैं।

राशि के स्कूल की प्रिंसपल नीरू भास्कर का कहना है कि राशि की ये उपलब्धि बाकी स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

पढ़ें...

हम भारत के लिए एक स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहे: इसरो प्रमुख

प्रतियोगिता से हुआ चयन:

राशि ने बताया की प्रतियोगिता में अधिकतर प्रश्न स्पेस, इसरो, सेटेलाइट से जुड़े पूछे गए।

राशि ने कहा की वो जब मिशन डायरेक्टर से मिलेगी तो इस मिशन, स्पेस से जुड़े प्रश्न पूछेगी।

राशि ये भी पूछना चाहती है कि ऐसे मिशन में क्या क्या चैलेंजेज होते हैं।

मालूम हो कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 2-2 छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता से चयनित किया गया है जो पीएम मोदी के साथ इसरो में उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story