भदोही गोलीकांड: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहले लोग, बच्चों का विवाद बना वजह

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे चौरी थाना क्षेत्र के सरबतखानी गांव में रविवार की सुबह बच्चों के क्रिकेट गेंद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही धारदार हथियार चले।

Monika
Published on: 24 Jan 2021 1:43 PM GMT
भदोही गोलीकांड: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहले लोग, बच्चों का विवाद बना वजह
X
लखनऊ: BJP सांसद के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में खुलासा, बेटे ने खुद चलवाई गोली र

चौरी भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे चौरी थाना क्षेत्र के सरबतखानी गांव में रविवार की सुबह बच्चों के क्रिकेट गेंद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लाठी-डंडे से अन्य 4 लोग घायल हो गए।

क्रिकेट के वजह से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार चौरी क्षेत्र के सरबतखानी गांव में बटुक बिंद व लक्ष्मण बिंद के बच्चे घर के सामने क्रिकेट खेल रहे थे। इतने में लक्ष्मण के परिवार के किसी बच्चे का गेंद बटुक बिंद के शौचालय पर जा लगा और जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे ईट पत्थर भी चलने लगे। इसीबीच लक्ष्मण भी आ गया। तभी आरोपी बटुक ने बंदूक से गोली चला दी। जिससे लक्ष्मण बिन्द गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकी अन्य घायलों में रीना देवी 25 वर्ष प्रहलाद 25 वर्ष अनीता 22 वर्ष व संजय 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

वही आसपास के लोगों ने गोली से घायल लक्ष्मण बिंद को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने लक्ष्मण को सर व सीने में गोली लगने की वजह से प्रथम उपचार के बाद घायल की बिगड़ती हालत को देखकर अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया ।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात: मनाया गया ‘उत्तर प्रदेश’ दिवस, लाभार्थियों को सौंपे गए चयन पत्र

8 की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में क्षेत्राधिकारी औराई का कहना है कि गोली चली है और दोनों पक्ष से विवाद हुआ है। जिसमें 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं, और दोनों पक्षों से लगभग दर्जनों लोगों को पाबंद किया जा रहा है ,और बाकियों के गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। वही चौरी थाना अध्यक्ष रामदरस राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही बाकियों की गिरफ्तारी होगी ।

उमेश सिंह

ये भी पढ़ें : Hardoi: शातिर चोरों का पर्दाफाश, ऐसी बड़ी घटनाओं को देते थे अंजाम

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story