×

मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर पुराने काम पर जाएं: अजय कुमार लल्लू

संवाददाताओं से बातचीत करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम केवल भाषण बाजी जानते हैं उन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है।  प्रदेश के प्रत्येक जनपद से लोगों का पलायन हो रहा है, क्योंकि यहां पर रोजगार के सभी साधन खत्म कर दिए जा रहे हैं।

SK Gautam
Published on: 4 Sep 2023 11:41 AM GMT
मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर पुराने काम पर जाएं: अजय कुमार लल्लू
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी यूपी में जंगलराज करार दे दिया है। अब नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देकर अपने पुराने काम पर ही वापस चला जाना चाहिए।

प्रदेश के प्रत्येक जनपद से लोगों का पलायन हो रहा है

आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम केवल भाषण बाजी जानते हैं उन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद से लोगों का पलायन हो रहा है, क्योंकि यहां पर रोजगार के सभी साधन खत्म कर दिए जा रहे हैं।

ये भी देखें : खतरे में है खेती किसानी का भविष्य

इससे पहले यहां किसान वार्ता कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनी और उनसे बातचीत की। किसान वार्ता कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों से किसान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का होगा उन्होंने सहारनपुर की गंगोत्री पर प्रचार को भी साझा किया उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि झूठों के सहारे जीवन चलने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में वकील पत्रकार व्यापारी मजदूर किसान कोई सुरक्षित नहीं है, हर दिन हत्याएं हो रही हैं।

प्रियंका गांधी खुद जनता की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरी हुई हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। चाहे धरने प्रदर्शन हो या फिर आंदोलन सभी पर काम किया जा रहा है। यहां तक कि प्रियंका गांधी खुद जनता की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरी हुई हैं।

ये भी देखें : अरे ये क्या! तो लड़कियों को अब नौजवान शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर जनता की समस्याओं के समाधान के सड़कों पर उतरने का आव्हान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद, चौधरी यशपाल सिंह,शबी खान, नसीम कुरेशी, हरिकिशन अम्बेडकर, मनजीत सिंह कोछड़, , अनिरूद्ध त्यागी कांग्रेस नेता मौजूद थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story