×

PM मोदी के साथ चंद्रयान की लैंडिग देखेंगे UP के होनहार, वो आप भी हो सकते हैं

उत्तर प्रदेश के दो विद्यार्थी चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिग के ऐतिहासिक क्षण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देखने के साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सितम्बर में इसरो के नियंत्रण-कक्ष, इसरो टेलीमेट्री, ट्रेकिंग एण्ड कमाण्ड नेटवर्क, बंगलुरू में चन्द्रयान-2 को चन्द्रमा की सतह पर उतरते देखेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Aug 2019 3:43 PM GMT
PM मोदी के साथ चंद्रयान की लैंडिग देखेंगे UP के होनहार, वो आप भी हो सकते हैं
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दो विद्यार्थी चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिग के ऐतिहासिक क्षण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देखने के साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सितम्बर में इसरो के नियंत्रण-कक्ष, इसरो टेलीमेट्री, ट्रेकिंग एण्ड कमाण्ड नेटवर्क, बंगलुरू में चन्द्रयान-2 को चन्द्रमा की सतह पर उतरते देखेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश के दो-दो विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए देश भर के विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कक्षा-8 से 12 तक में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन, लिंक https // quiz.mygov.in/quiz/ पर क्विज कम्पटीशन से किया जायेगा।

यह भी पढ़ें…घोटाले ही घोटाले: चिदंबरम के बाप हैं कांग्रेस के ये दिग्गज नेता

इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिले के सभी जूनियर हाईस्कूल तथा माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के साथ एक बैठक तत्काल आहूत की जाए।

बैठक में उक्त क्विज प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी और लिंक की सूचना विद्यार्थियों को दी जाए तथा सभी विद्यालयों के कक्षा-8 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को उक्त क्विज में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालयवार विस्तृत कार्ययोजना बना ली जाए।

यह भी पढ़ें…चिदंबरम के बाद राज ठाकरे: अब इन पर ED का वार, बढ़ी इनकी मुश्किलें

जिला स्तर पर उक्त क्विज प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी और लिंक की सूचना जनसामान्य को विशेषकर कक्षा-8 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शामिल होने के लिए प्रेरित करने के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्यवाही की जाए।

क्विज प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रचार के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों तथा जनसामान्य को अधिक से अधिक जानकारी और जागरूकता प्रदान कर इस क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें…जटिल है अक्साई चिन का मसला, यहां जानें क्यों?

इस क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक शामिल हो इसके लिए जिलाधिकारी अपने स्तर पर हर सप्ताह मानीटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story