×

यूपी में पहली बार हुआ ऐसा, किसानों की 62 पर्सेंट खरीदारी हुई डोर स्टेप से

उच्चस्तरीय बैठक के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने रबी फसल की कटाई और गेहूं की खरीद की भी समीक्षा की। इसके साथ ही CM  ने निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की समस्या ना हो।

Shreya
Published on: 22 April 2020 11:44 AM GMT
यूपी में पहली बार हुआ ऐसा, किसानों की 62 पर्सेंट खरीदारी हुई डोर स्टेप से
X
यूपी में पहली बार हुआ ऐसा, किसानों की 62 पर्सेंट खरीदारी हुई डोर स्टेप से

लखनऊ: बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान कहा कि आवश्यक सामग्री सप्लाई चेन में लगे लोगों की मेडिकल जांच कराई जाए। साथ ही अफसर कम्युनिटी किचन (Community kitchen) में भोजन की गुणवत्ता (Quality) की जांच भी करें।

अब तक 77 प्रतिशत फसलों की कटाई

इसके अलावा उच्चस्तरीय बैठक के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने रबी फसल की कटाई और गेहूं की खरीद की भी समीक्षा की। इसके साथ ही CM ने निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की समस्या ना हो। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि ने CM योगी को बताया कि प्रदेश में अब तक 77 प्रतिशत फसलों की कटाई का काम हो गया है।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए की ये खास व्यवस्था, विभाग ने किया धन्यवाद

62 प्रतिशत खरीदारी किसानों के डोर स्टेप पर हुई

वहीं अब तक मंडियों और क्रय केंद्रों के जरिए 30 लाख कुंतल से ज्यादा गेहूं की ब्रिकी हो चुकी है। इसमें खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार करीब 62 प्रतिशत खरीदारी किसानों के डोर स्टेप पर हुई है।

CM योगी ने की खाद्यान्न वितरण की समीक्षा

वहीं खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान CM को बताया गया कि प्रदेश में अब तक करीब साढ़े 3 करोड़ राशन कार्ड के सापेक्ष 3 करोड़ 6 लाख राशन कार्ड पर खाद्यान्न वितरण किए जा चुके हैं। साथ ही ढाई लाख नए राशन कार्ड बनाकर खाद्यान्न वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें: 1000 कर्मचारियों की छंटनी: कंपनी करने जा रही फैसला, ये है बड़ी वजह

इन्हें मिला रोजगार

इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 12 हजार ईंट-भट्टों में तकरीबन 15 लाख मजदूर काम कर रहे हैं। वहीं 7 हजार Industrial units में करीब 1 लाख 25 हजार लोग काम कर रहे हैं। इसके अलावा 119 चीनी मिलों में करीब 60 हजार मजदूर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि काफी लंबे अरसे के बाद पहली बार गन्ना और गेहूं की कटाई में मजदूरों की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं आई।

लॉकडाउन का सख्ती से किया पालन

वहीं उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉकडाउन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि लॉकडाउन का मतलब टोटल लॉकडाउन है और इसका सख्ती के साथ पालन होना चाहिए। CM योगी ने कहा कि सभी गतिविधियों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कोरोना इफेक्ट : मनोरंजन व मूड सही करने को newstrack f5 के वीडियो देख रहे लोग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story