×

किसानों को सौगात: सीएम योगी ने किया 99 कृषि कल्याण केंद्रों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हितों के लिए आए दिन किसी न किसी तरह से उनके लिए लाभकारी योजनाओं की घोषणाएं करते रहते हैं। आज भी राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने 99 कृषि कल्याण केन्द्रों का उद्घाटन किया।

Ashiki
Published on: 6 Jan 2021 3:08 PM GMT
किसानों को सौगात: सीएम योगी ने किया 99 कृषि कल्याण केंद्रों का उद्घाटन
X
UP किसानों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने 99 कृषि कल्याण केन्द्रों का किया उद्घाटन

लखनऊ: यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हित में काम करने में लगे हुए हैं। वह किसानों के हितों के लिए आए दिन किसी न किसी तरह से उनके लिए लाभकारी योजनाओं की घोषणाएं करते रहते हैं। आज भी राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ ने 99 कृषि कल्याण केन्द्रों का उद्घाटन किया।

15 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही लघु एवं सीमान्त कृषकों के एक लाख रुपये तक के फसली ऋण को माफ करने का काम किया। गन्ना किसानों को एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये का रिकाॅर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया तथा बन्द चीनी मिलों को पुनः संचालित कर उनकी क्षमता का विस्तार भी किया गया। किसानों को शोषण व सूदखोरों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को संचालित किया गया है। इस योजना से 2 करोड़ 35 लाख कृषकों को लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दो गुना करने का जो लक्ष्य रखा गया है उसकी पूर्ति में यह समस्त कार्य उपयोगी सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: Facebook पर गंदी बातः लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर किया ऐसा, पड़ा बहुत भारी

लम्बित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को किया गया पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षाें से लम्बित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में एफपीओ का गठन किया जा रहा है। एफपीओ के गठन से सभी विकासखण्डों में बड़े-बड़े गोदाम होंगे, जिससे प्रोक्योरमेन्ट अधिक से अधिक किया जा सकेगा। बड़े-बड़े गोदाम बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 53 लाख मीट्रिक टन धान का प्रोक्योरमेन्ट किया गया है। यह अगले माह तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल का मुआवजा किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गाें का सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 प्रगतिशील किसानों मुकेश कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, गीता देवी, नरपति सुमन तथा मृदुला तिवारी को सम्मानित किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 3 लाभार्थियों- रिंकी, मोहम्मद शमीम तथा मंगल को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चेक प्रदान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उन्नत किसान और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में पहली बार प्रदेश के सभी 825 विकास खण्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सुनील बंसल ने पूर्व MLC को चुनाव जीतने के दिए टिप्स, बंद कमरे में घंटो हुई गुफ्तगू

श्रीधर अग्निहोत्री

Ashiki

Ashiki

Next Story