×

यूपी में अब तक 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आए: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संकट के समय अपने प्रवासी श्रमिकों की सकुशल एवं सम्मानजनक वापसी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है। अब तक केंद्र सरकार के सहयोग से 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए हैं।

Aditya Mishra
Published on: 18 May 2020 7:17 AM GMT
यूपी में अब तक 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आए: सीएम योगी
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना संकट के समय अपने प्रवासी श्रमिकों की सकुशल एवं सम्मानजनक वापसी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है। अब तक केंद्र सरकार के सहयोग से 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए हैं।

अब यूपी की बारी, योगी आदित्यनाथ सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

प्रदेश सरकार ने 12 हजार उप्र परिवहन निगम की बसों को तथा प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के प्रवर्तन पर 200 बसें अतिरिक्त प्रवासी श्रमिकों की सेवा में लगायी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी कामगारों श्रमिको को लेकर जा रहे एक वाहन के जनपद अयोध्या में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत मौके पर पहुँच कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

CM योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन नहीं कर रहा जिला प्रशासन

प्रवासी मजदूरों को सम्मानपूर्वक लाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान पंजाब अथवा जो भी राज्य सरकार प्रवासी कामगार/श्रमिकों की सूची उ0प्र0 शासन को उपलब्ध करवा रही है, उस राज्य से उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस तथा अन्य सुरक्षित साधन लगाए गए हैं।

कोरोना संकट में अगर कोई संस्था अथवा दल सहयोग देने में रुचि लेना चाहता है तथा प्रदेश सरकार को सूची (प्रवासी श्रमिक एवं साधनों की) भेजेगा, तो उन्हें अवश्य अनुमति मिलेगी, उसका स्वागत भी होगा।

इस वैश्विक महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की निन्दा होनी चाहिए। औरैया में प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए जिम्मेदार एक ट्रक पंजाब से तथा दूसरा राजस्थान से आया था।

योगी आदित्यनाथ ने दलितों को लेकर कही ये बात, विपक्ष को भी घेरा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story