×

CM योगी की शिवपूजा: महाशिवरात्रि पर पहुंचे गोरखपुर, मंदिर में किया जलाभिषेक

पीपीगंज के भरोहिया गांव स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।

Newstrack
Published on: 11 March 2021 2:12 PM GMT
CM योगी की शिवपूजा: महाशिवरात्रि पर पहुंचे गोरखपुर, मंदिर में किया जलाभिषेक
X
CM योगी की शिवपूजा: महाशिवरात्रि पर पहुंचे गोरखपुर, मंदिर में किया जलाभिषेक

गोरखपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाशिवरात्रि का पर्व गोरखपुर में मनाया। मुख्यमंत्री ने मानव जाति के कल्याण, समृद्धि और शांति के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर का पूजन किया। पीपीगंज के भरोहिया गांव स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।

ये भी पढ़ें: अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले- आ रहा है शुभ संकेत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पीपीगंज के बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में करीब 2.30 बजे दिन में हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से भरोहिया पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पितेश्वरनाथ पर पूजन कर जलाभिषेक किया। उसके बाद भगवान शिव पार्वती का दर्शन कर पूजन किया।

पूजन के दौरान उनके साथ विधायक फतेहबहादुर सिंह भी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तकरीबन 200 की संख्या में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इनमें अधिकांश लोग महाशिवरात्रि पर हर बार की तरह उनके दर्शन और आशीर्वाद की आकांक्षा में प्रतिक्षारत थे। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बारी बारी सभी से मुलाकात की और आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें: सपा नेता का बेटा बना ‘सिंघम’, चलती स्कॉर्पियो पर किया पुश-अप, कटा चालान

योगी आदित्यनाथ के लिए अहम है महाशिवरात्रि

भगवान शिव लोकमंगल और कल्याण के देवता है। वह अतृप्त आत्माओं और पशु-पक्षियों के देवता है। नाथपंथ की परम्परा में गुरु गोरखनाथ भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। नाथ संप्रदाय उन्हें अपना आदिनाथ स्वीकार करता है। इसलिए ही गोरखनाथ मंदिर लोक कल्याण और लोक मंगल की भावना से संचालित होता है। ऐसे में पीठ के पीठाधीश्वर के लिए महाशिवरात्रि महत्वपूर्ण होती है।

रिपोर्ट- पूर्णिमा श्रीवास्तव

Newstrack

Newstrack

Next Story