×

गरजे सीएम योगी: कहा लाश पर राजनीति गलत, ऐसे लोग गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते

बुधवार को बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राजनीति सेवा का जरिया। विपक्ष के लिए राजनीति दुकानदारी है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Oct 2020 1:06 PM GMT
गरजे सीएम योगी: कहा लाश पर राजनीति गलत, ऐसे लोग गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते
X
पकी ताकत और एकजुटता के नाते आपकी जीत सुनिश्चत है।

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबी और गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले कभी गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते। दरअसल इन लोगों ने आजादी के बाद से गरीबों को का कभी भला चाहा ही नहीं। इनके लिए गरीब सिर्फ वोट बैंक रहा और गरीबी उन्मूलन नारा। आज भी इनकी मानसिकता जस की तस है। लिहाजा गरीबों की लाश पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। सरकार एक-एक को पहचानकर कर उनसे कानून के अनुसार बेहद सख्ती से पेश आएगी।

वर्चुअल रैलियों का आयोजन

विधानसभा चुनवों के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और चुनाव जीतने के लिए इन दिनों सरकार व संगठन की तरफ से वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राजनीति सेवा का जरिया। विपक्ष के लिए राजनीति दुकानदारी है।

यह पढ़ें...शिवपाल का बड़ा बयानः कृष्ण पर बांटने की साजिश,रहें अलर्ट, फूंका परिवर्तन का बिगुल

उन्नाव की धरती का पौराणिक

अपनी दुकान चलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। सीएए के विरोध से लेकर हाल की कुछ घटनाएं इसका सबूत हैं। वह हर चीज को जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के चश्मे से देखते हैं। समाज को बांटकर अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं। पर इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव की धरती का पौराणिक महत्व है। चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान रचनाकार की यह जन्मभूमि है। मॉ गंगा का सान्निध्य गौरव की बात है। ऐसे महान लोगों की धरती का होना और उनसे जुड़ना खुद में गौरव की बात है। संयोग से कुछ दिन पहले उन्नाव दौरे के दौरान आप में से कईयों से मेरी निजी मुलाकात भी हुई थी। कोरोना के कारण बदले हालात में खुद को बचाते हुए बूथों को केंद्र बनाकर सघन जनसंपर्क करें। आपकी जीत तय है।

प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह ने कहा कि विपक्षी दल यह भी नहीं चाहते है कि हमारे प्रदेश में विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे बनें, इसलिए वे प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास करते रहते है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा कि विपक्षी दल जितना चाहे षड़यंत्र रच ले लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व जनता का भाजपा के प्रति विश्वास उनके षड़यंत्रों को सफल नहीं होने देगा।

यह पढ़ें...UP बचाएगा गिद्धों को: महाराजगंज में बनेगा केंद्र, योगी सरकार की तैयारी पूरी

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विकास में बाधक ताकतों को बेनकाब करें। आप जिस विचारधारा से हैं। आप जिस नेतृत्व से प्रेरणा और मार्गदर्शन पाते हैं उसकी विपक्ष से कोई तुलना नहीं है। आपकी ताकत और एकजुटता के नाते आपकी जीत सुनिश्चत है।

कार्यक्रम के शुरू में क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी, सांसद साक्षी महराज, एमएलसी अरुण पाठक और जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

रिपोर्टर श्रीधर अग्निहोत्री

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story