×

UP News: सीएम योगी ने 1,573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ति्रयों को नियुक्ति पत्र बांटे

UP News: सीएम योगी ने 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को दिया नियुक्ति पत्र। डेढ़ महीने में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे हैं। चयनित अभ्यर्थियों ने भी किया वादा-निष्ठा से करेंगे कार्य।

Ashish Pandey
Published on: 18 July 2023 7:03 AM GMT (Updated on: 18 July 2023 11:24 AM GMT)
UP News: सीएम योगी ने 1,573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ति्रयों को नियुक्ति पत्र बांटे
X
CM Yogi Distributed Appointment Letters to ANM health Workers

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1,573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ति्रयों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इन सभी को निष्ठा और इमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप अपने सेवा को धर्म मान कर निभाएं। अपना कार्य सेवा भाव से करें।

नियुक्ति पत्र मिले तो खिल उठे चेहरे, बोलीं-‘हमारे सपने, योगी सरकार की निष्पक्षता से हुए पूरे‘

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र बांटे किया। इनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने डेढ़ महीने में केवल स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 10 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर नवचयनितों के चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र पाने के बाद उनमें अपने सपने पूरे होने की खुशी दिखी। नियुक्ति पत्र पाने के बाद उन्होंने कहा कि ये सपने हमारे थे, लेकिन पूरे हुए यूपी की योगी सरकार की निष्पक्षता के कारण। मध्यम वर्गीय परिवारों की उम्मीदों को योगी सरकार ने पूरा किया। बिना पैसा दिए अब केवल योग्यता के आधार पर ही सरकारी नौकरी मिल रही है।

10 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र दिए-

डेढ़ महीने के अंदर ही सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के 10 हजार से अधिक नवचयनितों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। सीएम योगी ने ने 9 जून को 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र बांटे थे तो वहीं 10 जून को एसजीपीजीआई में 1442 स्टॉफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके बाद 18 जुलाई को फिर से 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र देकर इनके सपनों को साकार दिया। पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत केवल स्वास्थ्य विभाग में कुल 10197 युवाओं के सपने पूरे हुए।

नवचयनित बोले-सपने हुए पूरे, अब निष्ठा से कार्य हमारी बारी

हरदोई की अपर्णा शुक्ला ने बहुत जल्द निष्पक्ष भर्ती पूरा कराने के लिए सीएम योगी का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने हमारे सपने पूरे किए, अब निष्ठा से कार्य करने की हमारी बारी है। नवचयनित एकता पटेल ने कहा कि सीएम योगी की वजह से हमारा और माता-पिता का सपना पूरा हो गया है। हम सभी खुश हैं कि मुख्यमंत्री के कारण से बिना पैसे दिए पारदर्शी तरीके से हमारा चयन हो गया।
वहीं रायबरेली की ममता यादव ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र मिला, यह मेरे लिए गौरव की बात है।

अमेठी की अनुपम सिंह ने कहा कि हमारा चयन पिछली बार कुछ कारणों से रुक गया था पर पारदर्शी तरीके से सारी जांच के बाद हमारा काम पूरा हुआ। इसके लिए मुख्यमंत्री के हमेशा आभारी रहेंगे। प्रतापगढ़ की रागिनी श्रीवास्तव ने दिल से सीएम का धन्यवाद जताते हुए कहा, चयन का आधार केवल योग्यता ही बनी।
लखनऊ की प्रतिभा त्रिपाठी ने कहा कि हमारी ज्वाइनिंग हुई। नियुक्ति प्रक्रिया बिना भेदभाव हुई है। इससे पहले पेपर दिया पर भेदभाव के कारण नहीं हो पाया। इस बार पारदर्शिता हुई तो चयन भी हो गया। वहीं सुल्तानपुर की स्वाति सिंह ने कहा कि बिना पैसे दिए ही नियुक्ति पत्र मिला है। यह योगी सरकार की वजह से हो सका।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story