×

CM योगी ने की श्रमिकों की सराहना, कहा- हुनर के हिसाब से जिले में मिले रोजगार

राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश में आए प्रवासी श्रमिक /कामगारों को उनके हुनर के हिसाब से जनपद में कार्य देना प्रारंभ करें।

Ashiki
Published on: 13 Jun 2020 1:59 PM GMT
CM योगी ने की श्रमिकों की सराहना, कहा- हुनर के हिसाब से जिले में मिले रोजगार
X

झांसी: राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश में आए प्रवासी श्रमिक /कामगारों को उनके हुनर के हिसाब से जनपद में कार्य देना प्रारंभ करें। सभी को रोजगार से जोड़ते हुए उनके हाथ में काम देना सुनिश्चित करें। महिलाओं को अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए, साथ ही सभी के राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड बनाए जाने का कार्य भी तत्काल प्रारंभ किया जाए। उक्त उद्गार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में आए श्रमिकों को 1000 की राहत राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में हस्तांतरण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों से बात भी की।

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

श्रमिकों को दिया जाएगा रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास स्थित अपने सभाकक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी सहित अन्य जनपदों के श्रमिकों से बात की और उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आप सभी को यही रोजगार दिया जाएगा। सरकार आपके रोजगार के लिए जल्द कार्य प्रारंभ कर रही है। विभिन्न जनपदों के श्रमिकों से बात करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके स्किल के अनुसार ही बैंक से ऋण दिलाया जाएगा। आप स्वयं रोजगार सृजन करके अन्य को भी रोजगार दे। उन्होंने श्रमिकों से राशन किट प्राप्त होने की जानकारी ली।

श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई और क्वारंटाइन भी किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 35 लाख श्रमिक/ कामगार वापस आए हैं जो अन्य प्रदेशों में काम करते थे। यह एक बड़ी चुनौती थी लेकिन टीम वर्क से यह कार्य बहुत अच्छे ढंग से हो गया। सबसे अधिक श्रमिक हमारे यहां आएं सभी को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। सभी की स्क्रीनिंग की गई और क्वारंटाइन भी किया गया। सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी श्रमिकों को लेकर सुनवाई हो रही है सबसे अधिक श्रमिकों के आने के बाद भी कोई समस्या नहीं हुई जबकि अन्य प्रदेशों को फटकार लगाई गई।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी बिल पास: विवादित नक्शे को मिली मंजूरी, फिर भारत के हिस्से पर नजर

35 लाख श्रमिकों के खाते में भेजा पैसा

प्रदेश में आए 35 लाख श्रमिकों को 1000 सीधे बैंक खाते में भेज रहे हैं। यह श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है आज 10,48,660 श्रमिकों के खाते में 1000 तकनीकी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। प्रदेश में छठी बार हर गरीब को खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है।

9642 श्रमिकों के बैंक खाता में भेजी गई एक हजार की धनराशि

वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिकारी आन्द्रा वामसी ने बताया कि 9642 श्रमिक/ कामगारों के खाते में 1000 की धनराशि उनके बैंक खाते में पहुंचाई जा रही है। लगभग 5000 मनरेगा जॉब कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा राशन कार्ड जिन श्रमिकों के पास नहीं है उन्हें बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही सभी को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को स्किल मैपिंग कर ली गई है सभी को उनके हुनर के अनुसार काम दिलाया जा रहा है। आज श्रमिक कुलदीप पुत्र हरिराम निवासी ग्राम टांडा को सिलाई कार्य हेतु सिलाई मशीन भेंट की जा रही है।

ये भी पढ़ें: आ गए नियम: अंतिम संस्कार में भी बरतें खास सावधानी, ना करें ये गलती

मुख्यमंत्री ने कुलदीप और बृजेश से की वार्तालाप

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुलदीप पुत्र हरिराम निवासी ग्राम टांडा मोंठ से बात की कुलदीप ने बताया कि नोएडा में सिलाई कार्य का काम करते थे, मुख्यमंत्री ने गांव में सिलाई कार्य के करने का सुझाव दिया। उन्होंने बृजेश पुत्र शिवचरण निवासी ग्राम धबाकर से भी बात की और हरियाणा में क्या काम करते थे व परिवार में कौन-कौन हैं की जानकारी ली।

इस मौके पर एनआईसी झाँसी में मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम एफ/आर राम अक्षयवर चौहान, एडीएम बी प्रसाद, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, डीआईओ आसिफ खान, शक्ति अग्रवाल सहित अन्य चिन्हित श्रमिक राजेंद्र प्रसाद, प्रेमदास व गिरीश उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बी.के. कुशवाहा

ये भी पढ़ें: सीनियर एडवोकेट केके वेणुगोपाल बने रहेंगे अटॉर्नी जनरल, एक साल बढ़ा कार्यकाल

Ashiki

Ashiki

Next Story