×

भ्रष्टाचारियों पर सीएम योगी ने कसा शिकंजा, अधिकारियों पर जांच का आदेश

मुख्यमंत्री योगी द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। योगी ने भ्रष्टाचार के आरोपी 10 अधिकारियों व एक फर्म के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए

Aradhya Tripathi
Published on: 20 March 2020 3:39 PM GMT
भ्रष्टाचारियों पर सीएम योगी ने कसा शिकंजा, अधिकारियों पर जांच का आदेश
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार के आरोपी 10 अधिकारियों व एक फर्म के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं। सीएम ने जनपद जालौन में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना वर्ष 2005-06 के अंतर्गत मानक के अनुरूप नहीं हुए कार्य व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार एवं षड्यंत्र कर सरकारी धन की क्षति करने व गबन करने के आरोप में अधिकारियों पर कार्यवाई की है।

10 अधिकारियों पर जांच का आदेश

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना वर्ष 2005-06 के अंतर्गत मानक के अनुरूप कार्य न कराने, भ्रष्टाचार व षड्यंत्र कर सरकारी धन की क्षति करने व गबन करने के आरोप में 10 अधिकारियों व एक फर्म के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाने के निर्देश दिया है। साथ ही इसकी जांच के भी आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए उस वकील के बारे में, जिन्होंने निर्भया को दिलवाया इंसाफ

भ्रष्टाचार के आरोपी हैं अधिकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक तत्कालीन 1 अधिशासी अभियंता, 4 एस.डी.ओ. व 5 अवर अभियंताओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप वाले फर्म व उसके एक अधिकारी के विरुद्ध भी अभियोग दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- SEBI ने उठाया बड़ा कदम: 23 मार्च से प्रभावी होगा व्यापार, कहा-बाजार में…

यह हैं आरोपी

•अधिशासी अभियन्ता सुबोध कुमार जैन

•एसडीओ जीएन मेहरोत्रा

•एसडीओ बाबूलाल

•एसडीओ अमर पाल

•अवर अभियन्ता सोहन स्वरूप कटियार

•अवर अभियन्ता राजीव कुमार पुष्कर

ये भी पढ़ें- राणा कपूर को जेल में कोरोना का डर, कई साल से हैं दमा से पीड़ित

•अवर अभियन्ता गोकरन सिंह

•अवर अभियन्ता अनिल कुमार सिंह

•अवर अभियंता राजवीर सिंह

इन धाराओँ के तहत होगी कार्यवाई

ये भी पढ़ें- टला बड़ा हादसा: यहां रनवे पर अनियंत्रित होकर फिसला विमान, 9 यात्री थे सवार

उपरोक्त अधिकारियों के विरुद्ध IPC की धारा 420 , 409 , 120बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम - 1988 की धारा 7 , 13 (1) ए सपठित धारा 13 (2) एवं फर्म मेसर्स आईवीआरसीएल, हैदराबाद के विरुद्ध धारा 409, 120बी IPC तथा कम्पनी प्रतिनिधि भीम सेन यादव के विरूद्ध धारा 408, 120बी IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर अन्वेषण कराये जाने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story