×

CM योगी करेंगे बड़े अभियान का आगाज, पूरे प्रदेश को ऐसे देंगे सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सुबह 10 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। अभियान पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा।

Shivani Awasthi
Published on: 30 Jun 2020 6:23 PM GMT
CM योगी करेंगे बड़े अभियान का आगाज, पूरे प्रदेश को ऐसे देंगे सुरक्षा
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर सुबह 10 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे प्रदेश में पहली जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना हरदोई में तथा चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि बरसात का मौसम प्रारम्भ हो रहा है। इसमें चिकनगुनिया, मलेरिया, जेई तथा एईएस जैसी बीमारियां फैलती है। जिसके लिए लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने व साफ-सफाई करने के लिए अभियान चलाया जायेगा।

प्रदेश के सभी जिलों 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में कल से शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दस्तक अभियान 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जायेगा। जिसमें आशा वर्कस घर-घर जाकर इन बीमारियों से बचने से उपाय के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी।

ये भी पढ़ेंः फिर लौटा टिड्डी दल: मचाया इतना आतंक, जिला प्रशासन-किसानों में हड़कंप

यूपी के अस्पतालों में 1,51,172 बेड की व्यवस्था हुई

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि यूपी में एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों में 1 लाख 51 हजार 172 बेड की व्यवस्था हो गयी है जो एक रिकार्ड है। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को 21,414 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 7,27,793 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6,711 कोरोना के मामले एक्टिव हैं।

16,084 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके

उन्होंने बताया कि अब तक 16,084 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 68.46 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के तहत कुल 2123 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1858 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 265 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी।

ये भी पढ़ेंः बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 11 की मौत, कई इलाके हुए पानी-पानी

19,41,100 कामगारों व श्रमिकों के घर जाकर सम्पर्क किया गया

प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 19,41,100 कामगारों व श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया। जिसमें से 1741 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले। इन लोगों के सैम्पल लेकर उनकी जांच की जा रही है, जिसमें से 1268 लोगों की रिपोर्ट आ गयी हैं। इनमे 235 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।

1.52 लाख सर्विलांस टीम ने 1.12 करोड़ घरों के 5.70 करोड़ से ज्यादा लोगों का सर्वेक्षण किया

उन्होंने बताया कि ग्राम व मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 1,52,813 लाख सर्विलांस टीम द्वारा 1,12,06,401 घरों के 5,70,58,376 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक 96,281 लोगों को कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी।

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल सरकार का बड़ा एलान, दिल्ली वासियों के लिए राहत, अब मिलेगा ये फायदा

सर्विलांस का एक विशेष अभियान प्रारम्भ किया जा रहा

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्विलांस का एक विशेष अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके तहत 02 जुलाई से 12 जुलाई तक मेरठ मण्डल के सभी जनपदों में सर्विलांस कार्य किया जायेगा। 05 जुलाई से 15 जुलाई तक बाकी 17 मण्डलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

इस विशेष अभियान के तहत सर्विलांस की टीम डोर-टू-डोर जाकर सभी लोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी लेंगे तथा परिवार के सदस्यों में को-मोबिलिटी के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अभियान के दौरान सर्विलांस टीम द्वारा जिन घरों का सर्विलांस किया जायेगा। उन पर एस मार्क के साथ तिथि भी अंकित की जायेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story