×

ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को सहायता राशि प्रदान किया जाये-CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश की सरकार इस दैवी आपदा में किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को एक सप्ताह के अंदर राहत सहायता राशि प्रदान कर दिया जायेगा।

SK Gautam
Published on: 14 March 2020 1:48 PM GMT
ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को सहायता राशि प्रदान किया जाये-CM योगी
X

जौनपुर: विगत 12/13 मार्च की रात्रि में आंधी तूफ़ान एवं ओलावृष्टि से हुई किसानों की भारी क्षति तथा दैवी आपदा के चपेट में आने से जिले में मरने वालों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके आंसू पोछने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज अचानक जौनपुर आये और मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर स्थित करंजाकला ब्लाक मुख्यालय पर जनपद के 51 ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को सहायता राशि प्रदान किया। साथ ही इस दैवी आपदा में मरने वाले तीन मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया है ।

पात्र किसानों को राहत राशि पहुंचा दिया जाये- सीएम योगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश की सरकार इस दैवी आपदा में किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को एक सप्ताह के अंदर राहत सहायता राशि प्रदान कर दिया जायेगा। इस आशय का निर्देश प्रदेश के सभी जिलाधिकारीयों को दे दिया गया है। इसका सर्वे करा कर पात्र किसानों के घर राहत राशि पहुंचा दिया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी आपदाओं से पीड़ित किसानों को सहायता राशि प्रदान करने में वर्षों लगा दिया जाता रहा है लेकिन हमारी सरकार ने एक सप्ताह के अंदर राहत सहायता राशि किसानों को देने का निर्णय ले रखा है।

यहां बता दें कि इस दैवी आपदा में जनपद के अन्दर तहसील मड़ियाहू क्षेत्र स्थित शीतल गंज बाजार के पास ग्राम अहिरौली में 50 वर्षीया उर्मिला देवी पत्नी नन्दलाल पटेल की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में से हो गयी ,थाना रामपुर क्षेत्र स्थित ग्राम वनडीह में रिस्तेदारी में एक शादी समारोह में भाग लेने आये जनपद भदोही कुशवाड़ा निवासी बृजराज 50 वर्ष की मौत आंधी के चलते पेड़ टिन सेड के मकान पर गिरने से हो गयी है।

ये भी देखें: दुनिया को बड़े आर्थिक संकट की ओर ले जा रहा कोरोना, भारत को इतना नुकसान

सूरज पाल 14 वर्ष की मौत आंधी के चलते हो गई थी

तहसील केराकत के उदियासन गांव में छप्पर में सो रहे सूरज पाल 14 वर्ष की मौत आंधी के चलते छप्पर पर पेड़ गिरने के चलते हो गयी है जबकि यहां पर तीन बुरी तरह से जख्मी है जिनका उपचार हो रहा है। इन तीनों के परिजनों को सीएम ने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद वाराणसी से लगभग ढाई बजे के आसपास पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर आये वहां से सीधे करंजाकला ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे जिले में लगभग 15 से 20 मिनट तक रूकने के बाद उनका उड़न खटोला लखनऊ के लिए रवाना हो गया। हेलीपैड पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम ने स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव, सांसद वीपी सरोज, विधायक गण रमेश मिश्रा, दिनेश चौधरी, हरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आने से लेकर जाने तक जिला प्रशासन से लगायत वाराणसी मंडल के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में इधर-उधर भागते नजर आये। सीएम के वापस चले जाने पर राहत की सांस ली है।

ये भी देखें: कोरोना से बनारसी साड़ी उद्योग गिरा ‘धड़ाम’, 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित

SK Gautam

SK Gautam

Next Story