×

UP Nikay Chunav 2023: प्रत्याशियों की नैया पार लगाने आएंगे सीएम, कल पडरौना में करेंगे जनसभा

UP Nikay Chunav 2023: शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डीएम समेत कई अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 28 April 2023 3:16 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: प्रत्याशियों की नैया पार लगाने आएंगे सीएम, कल पडरौना में करेंगे जनसभा
X
UP Nikay Chunav CM Yogi (Photo: Social Media))

UP Nikay Chunav 2023 Kushinagar News: जनपद में निकाय चुनाव का प्रचार चरम पर है। आगामी चार मई को यहां मतदान होना है। मतदान नजदीक आने से सभी दलों के प्रचार की रफ्तार बढ़ गई है। भाजपा ने बकायदा खास चुनावी रणनीति तैयार की है। एक तरफ जहां स्थानीय विधायक प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सांसद किसी भी नगर निकाय में पहुंच कर भाजपा के प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं।

चुनावी प्रचार के क्रम में बड़े नेताओं के आने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। डीएम समेत कई अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। खेल मैदान की अच्छी तरीके से साफ-सफाई कराई जा रही है।

पडरौना की सीट बनी हाई प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले का प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां हो चुकी हैं। जनपद की पडरौना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद का चुनाव हॉट सीट हो गया है। यहां से निवर्तमान चेयरमैन को ही भाजपा ने टिकट दिया है। निवर्तमान चेयरमैन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा के ही एक व्यक्ति निर्दल बागी बनकर चुनाव मैदान में हैं और भाजपा को रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

यहां के निवर्तमान चेयरमैन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं। वे हिंदू युवा वाहिनी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू किए हैं। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का चुनावी सभा दोपहर 1:00 बजे के करीब प्रस्तावित है। खेल मैदान की ही बीच में हेलीपैड बनाया जाना है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लेकर नगर पालिका के कर्मचारी सुबह से ही साफ सफाई में लग गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाएगी। खुफिया तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है।

Mohan Suryavanshi

Mohan Suryavanshi

Next Story