×

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

Aligarh News: घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि कुछ घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में पांच की हालत गंभीर है। बस देर रात कानपुर से चली थी।

Laxman Singh Raghav
Published on: 12 April 2023 2:18 PM GMT
Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर
X
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस (Pic: Newstrack)

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल के निकट रोडवेज बस की ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें करीब 18 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि कुछ घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में पांच की हालत गंभीर है। बस देर रात कानपुर से चली थी। अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस वे पहुंचने पर 51 माइल स्टोन के पास उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई। जिससे वह बस लेकर ट्रैक्टर से जा भिड़ा।

कानपुर-दिल्ली किदवईनगर डिपो की थी बस

देर रात कानपुर से दिल्ली जाने के लिए किदवई नगर डिपो से यह बस चली थी। जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। इसमें अधिकतर यात्रियों को कानपुर से नोएडा व दिल्ली जाना था। अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर ईटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से इसकी भिड़ंत हो गई। घटना में 18 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से पांच की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टप्पल पहुंचाया। रोडवेज बस में अधिकतर यात्री नींद में थे और एक्सीडेंट होते ही लोगों को कुछ पता ही नहीं चला कि क्या हुआ।

ये बताया प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने

कानपुर के किदवई नगर डिपो बस में बैठी बिंदु ने बताया कि वो बस में सो रहीं थीं तभी उन्हें जोरदार टक्कर जैसा झटका लगा। जिसके बाद बेहोश हो गई। कुछ पता ही नहीं चला, जब उनकी आंख खुली तो वह अस्पताल में भर्ती थीं। इसी तरह बिजनौर जा रही पुष्पा ने बताया कि कानपुर से वह रात 10:30 बजे बस में बैठी थीं। सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। इसी तरह कानपुर के सुरेश नोएडा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस ट्रैक्टर में जा भिड़ी। जिससे काफी लोग घायल हो गए।

Laxman Singh Raghav

Laxman Singh Raghav

Next Story