×

राष्ट्रमंडल दल के सदस्यों ने अयोध्या में भगवान राम के किये दर्शन, कही ये बात

राष्ट्रमंडल दल के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अयोध्या पहुंचा। 45 सदस्यों वाले इस दल में भारत के अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल है। इस दल ने कनक भवन हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के दर्शन किए।

Aditya Mishra
Published on: 18 Jan 2020 2:08 PM GMT
राष्ट्रमंडल दल के सदस्यों ने अयोध्या में भगवान राम के किये दर्शन, कही ये बात
X

अयोध्या : राष्ट्रमंडल दल के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अयोध्या पहुंचा। 45 सदस्यों वाले इस दल में भारत के अलग-अलग राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल है। इस दल ने कनक भवन हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के दर्शन किए।

दर्शन के दौरान लोग भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर कनक भवन मंदिर में भगवान श्री राम की तस्वीरें खींचते उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। जिसके बाद राम की पैड़ी, तुलसी स्मारक भवन का भ्रमण कर भगवान श्री राम के जीवन काल से जुड़े प्रसंगों पर आधारित दृश्यों का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें...अयोध्या: प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा, प्रदेश में छह बड़ी जनसभाओं के जरिए कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

वहीं सरयू तट पर आरती कर लखनऊ रवाना हुए। इस प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रेलिया व मलेशिया के साथ भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विधानसभा स्पीकर और प्रतिष्ठित राजनीतिक शामिल रहे।

कनक भवन का दर्शन करने के बाद भाव विभोर हुए उड़ीसा के डिप्टी स्पीकर रंजनीकांत सिंह ने कहा कि लखनऊ में आयोजित राष्ट्रमंडल की बैठक समाप्त होने के बाद आज अयोध्या भ्रमण के लिए आये हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा आज अयोध्या में बहुत ही बदलाव रहा है पहले इतना चौड़ा सड़क नहीं हुआ करता था जितना की आज है। उन्होंने कहा कि जहां पर भगवान का नाम व पता है वहीं सबका माथा भी झुक जाता है। और अयोध्या भगवान का स्थान है और हर कोई चाहेगा कि इस स्थान पर बार-बार आए।

ये भी पढ़ें...अयोध्या में हमला करने के मंसूबे से भारत में दाखिल हुए आतंकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा

राम मंदिर का भव्य निर्माण होना देश के लोगों की इच्छा है

वहीं कर्नाटक के स्पीकर विशेश्वर हेगड़े ने कहा कि सभी भारतीयों के लिए अयोध्या राम मंदिर का जन्मस्थल बहुत पवित्र स्थल है हम सभी श्रद्धा भक्ति से इस स्थल पर आये है। यहां पर देखकर बहुत प्रसन्नता हुई और श्रद्धा भाव भक्ति से हमने नमन किया है । राम मंदिर का भव्य निर्माण होना ऐसा सारे देश के लोगो की इच्छा है इसमें हमको विश्वास भी है।

राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त राष्ट्रमंडल के डेलिगेशन के सदस्य असम के स्पीकर हितेंद्र नाथ गोश्वामी अयोध्या में प्रशासन की व्यवस्था पर नाराज दिखे । अयोध्या के सरयू तट स्थित यात्री निवास पहुंचते ही कहा कि आज से पहले 1985 में अयोध्या आये थे उस समय अच्छे गेस्ट हाउस थे। और आज यह किस प्रकार की जगह है।

ये भी पढ़ें...NITI Aayog जिस जिले के कायाकल्प में लगा है, वहीं हो गया बड़ा खेल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story