×

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, किसानों को हमेशा धोखा देती है ये पार्टी

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से सत्ता में आई है। तब से किसानों का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है, जिस मानसिकता से अंग्रेजों ने देश के किसानों का शोषण किया था। उसी तरह का व्यवहार बीजेपी भी किसानों के साथ कर रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Dec 2019 4:47 PM GMT
कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप, किसानों को हमेशा धोखा देती है ये पार्टी
X

लखनऊ: कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से सत्ता में आई है। तब से किसानों का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है, जिस मानसिकता से अंग्रेजों ने देश के किसानों का शोषण किया था। उसी तरह का व्यवहार बीजेपी भी किसानों के साथ कर रही है। कांग्रेस विधान मंडल दल नेता ने कहा है कि अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में गन्ना किसान आंदोलित है, लेकिन बीजेपी सरकार ने हमेशा उनको धोखा ही दिया। लगातार पिछले दो सालों में गन्ने के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

अगैती में 325 रुपए सामान्य में 315 रुपए तथा अन्य में 310 रुपये जो एसएपी लागू की गयी थी उसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी। आराधना मिश्रा ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ये गये, उर्वरक के दाम बढ़े, डीजल- पेट्रोल महंगा हुआ, कीटनाशक दवाओं के दाम बढ़े, सिंचाई, निराई-गुड़ाई, मजदूरी बढ़ी किन्तु गन्ने के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गयी जबकि गन्ना उत्पादन की लागत काफी बढ़ गयी है।

यह भी पढ़ें…‘CAB’ के खिलाफ SC में याचिका दाखिल,ये दिग्गज वकील लड़ेंगे केस

उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर गन्ना किसानों पर पड़ रहा है। गन्ने के मूल्य न बढ़ाए जाने से इसके किसानों को भारी नुकसान होगा और उनके सामने विषम परिस्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 40 जिलों में गन्ने की खेती होती है तथा लगभग 50 लाख किसान गन्ने की फसल पैदा करते हैं, इन किसानों के परिवार के लगभग 2.50 करोड़ लोग जुड़े है, जो सरकार की गलत नीतियों के कारण सीधे प्रभावित होते हैं।

यह भी पढ़ें…नागरिकता बिल पर भड़के मुस्लिम देश, बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत दौरा

कांग्रेस नेता ने कहा है कि गन्ना किसान जब अपनी सही मांगों को लेकर आन्दोलन करते हैं तो उन पर दमनात्मक कार्यवाही की जाती है और पुलिस द्वारा उन पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसायी जाती है, उनको गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है और उनकी आवाज को दबाया जाता है।

यह भी पढ़ें…CAB पर पूर्वोत्तर में बढ़ा तनाव, इंटरनेट बंद, फ्लाइटें रद्द, जानें दिनभर के बड़े अपडेट्स

कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गन्ना किसानों के उत्पीड़न की कठोर शब्दों में निन्दा करती है और बीजेपी सरकार से मांग करती है कि पुनर्विचार करते हुये गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाय और लागत में 50 प्रतिषत समर्थन मूल्य तय किये जायं तथा गन्ना किसानों की अन्य मांगों को पूरा किया जाय।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story