×

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर लगाया आरोप, दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि स्मृति ईरानी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर राहत सामग्री के वितरण में विघन डाल रही है।

Aradhya Tripathi
Published on: 20 April 2020 1:34 PM GMT
कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर लगाया आरोप, दिया ये बड़ा बयान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर आरोप लगाया है कि वह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेठी के लिये भेजी गई राहत सामग्री को वितरण करने से रोक रहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस का अमेठी से पारिवारिक नाता रहा है। अमेठी प्रशासन कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं हैं,महामारी के इस दौर में अमेठी के जरूरतमंद परिवारों की सेवा जारी रहेगी।

राहुल गांधी ने भेजी कई ट्रक राहत सामग्री

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र अमेठी की जनता के लिये ट्रकों राहत सामग्री भेजी थी। जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे सेवा भाव से बांट रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के लिये 6 ट्रक गेंहू, 5 ट्रक चावल, 16400 राशन के थैले, 70 हजार मास्क, 20 हजार सैनिटाइजर और 20 हजार साबुन भेजे थे।

ये भी पढ़ें- गरीबों के खाते में 7500 रुपए डाले सरकार, कांग्रेस इन मुद्दों पर करेगी सिफारिश

अमेठी की जनता और मीडिया राहुल गांधी की प्रसंशा कर रहे है। लेकिन अमेठी की भाजपा सांसद और अमेठी प्रशासन को ये नागवार गुजरा। अपनी नाकामी को छुपाने में असफल भाजपा सांसद अब कांग्रेस कार्यालय पर छापे मारने का और कांग्रेसियो को प्रताड़ित करने के लिए प्रशासनिक दबाव बना रही है।

स्मृति इरानी राहत सामग्री बांटने में डाल रहीं बाधा

अजय कुमार ने अमेठी प्रशासन की रवैये की आलोचना करते हुये कहा है कि अमेठी से कांग्रेस का रिश्ता परिवार का रिश्ता है। महामारी के दौर में कांग्रेस परिवार दिन रात राहुल गांधी के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल पूरी ताकत से राहत सामग्री के वितरण में लगे हुये हैं। अमेठी के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। मीडिया ने इसे स्वीकारा है। भाजपा यह देखकर घबरा गई है तथा सत्ता का दंभ दिखा कांग्रेस कार्यालय पर छापा मार द्वेष-भावना से पूर्ण कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें- मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना…, रिटायर्ड फौजी का अनोखा प्रयास

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्मृति ईरानी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर राहत सामग्री के वितरण में विघन डाल रही है। अमेठी एडीएम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष से पूछताछ की, पार्टी कार्यालय के बंद होने पर भी प्रशासन ने छापा मारा तथा कार्यालय के चौकीदार को धमकाया गया। ये भाजपा और स्मृति ईरानी की झुंझलाहट को दर्शाता है। पार्टी इस सरकारी गुंडागर्दी का पुरजोर विरोध करती है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story