×

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी अनोखा कार्यक्रम, प्रशासन सतर्क

जिला में कांग्रेस सेवा सत्याग्रह शुरू करने की तैयारी में है। यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस सेवा सत्याग्रह शुरू हो रहे हैं। इस महाभियान की थीम सेवा ही होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय है।

suman
Published on: 5 Jun 2020 4:39 PM GMT
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी अनोखा कार्यक्रम, प्रशासन सतर्क
X

औरैया: जिला में कांग्रेस सेवा सत्याग्रह शुरू करने की तैयारी में है। यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस सेवा सत्याग्रह शुरू हो रहे हैं। इस महाअभियान की थीम सेवा ही होगी विजय, हम सब में लल्लू अजय है।

गरीबों की मदद की सजा

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 20 मई से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जिला जेल में डाल दिया गया था। उनका सिर्फ इतना सा दोष था कि वह देश के गरीब मजदूर भाई बहनों की मदद करना चाहते थे। उन्होंने कहा गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल कर अच्छा नहीं किया, लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा भाव कार्य को नहीं रोक सकती है। इसलिए कांग्रेसी यह सेवा भाव का काम 6 जून से शुरू करने जा रही है।

यह पढ़ें...शुरू होने लगी सामाजिक गतिविधियां, CM के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हुआ निरीक्षण

सेवा और सत्य की जीत

उन्होंने बताया कि जनपद में सेवा सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महा रसोई संचालित करेगी और जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन बाटेंगी। इसमें कुछ कच्चा भोजन होगा एवं कुछ पक्का राशन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के कारण ही गरीब विरोधी सरकार ने उन्हें जेल में डाला है लेकिन अंत में सेवा और सत्य की ही जीत होगी। इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय रखी गई है।

यह पढ़ें...प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: ऐसे निकालें बैंक अकाउंट से पैसा

10 लाख से अधिक लोगों की मदद

पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, नेता गरीबों जरूरतमंदों की मदद करेगा। हम सब भी यही काम 6 जून शनिवार से शुरू करने जा रहे हैं। जेल की सलाखों और फर्जी मुकदमें हमारे सेवा काम को नहीं रोक पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया और 10 लाख से अधिक लोगों को प्रदेश से बाहर मदद की।

22 जिलों में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालयों को साझी रसोई घरों में तब्दील कर दिया। हाईवे पर चल रहे लोगों के लिए स्टार लगवाए यह सब प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ। एक वंचित समाज से आने वाले नेता का सेवाकाल योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा था इसलिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। वार्ता के दौरान अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

suman

suman

Next Story