×

अयोध्या में ऐसा रहा किसान दिवस, कांग्रेसियों के साथ अखिलेश यादव गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर खेतों खलियानओं के रास्ते पुलिस व प्रशासन की घेराबंदी को धता बताते हुए।

Newstrack
Published on: 23 Dec 2020 12:43 PM GMT
अयोध्या में ऐसा रहा किसान दिवस, कांग्रेसियों के साथ अखिलेश यादव गिरफ्तार
X
अयोध्या में ऐसा रहा किसान दिवस, कांग्रेसियों के साथ अखिलेश यादव गिरफ्तार (PC: social media)

अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा 3 किसान विरोधी बिल पास किए जाने के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को लगातार अनसुना किए जाने के विरोध व कुम्भकर्णी नींद सो रही केंद्र सरकार को जगाने हेतु आज किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में सांसद आवास पर ताली ताली बजा कर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था इसी के मद्देनजर अयोध्या सांसद आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया रात से ही जिलाध्यक्ष सहित तमाम नेताओं को हाउस अरेस्ट कर अपने हिटलर शाही को दर्शाया।

ये भी पढ़ें:इटावा: किसान दिवस पर सपा की चौपाल, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का सरकार पर हमला

ayodhya-matter ayodhya-matter (PC: social media)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घेराबंदी व गिरफ्तारी करके लोकतंत्र का गला घोट रही है

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर खेतों खलियानओं के रास्ते पुलिस व प्रशासन की घेराबंदी को धता बताते हुए। सांसद लल्लू सिंह के आवास के करीब पहुंचे इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सरकार सत्ता मद में चूर होकर पूंजीपतियों के दबाव में किसानों के साथ अत्याचार पर उतारू है। किसानों के समर्थन में उनकी मांगों के पूरा कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घेराबंदी व गिरफ्तारी करके लोकतंत्र का गला घोट रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पुलिस के बल पर किए

कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पुलिस के बल पर किए जा रहे दमन के आगे न रुकी है ना रुकेगी यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की हित में तत्काल अपने अहंकार हठधर्मिता को छोड़कर काले कानून को वापस लेना होगा नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के हित में किसान विरोधी सरकार के विरुद्ध संघर्ष करते रहेंगे।

ayodhya-matter ayodhya-matter (PC: social media)

ये भी पढ़ें:सेना पर बम धमाका: CRPF पार्टी पर हुआ ग्रेनेड हमला, खून से लथपत हुए जवान

प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया

प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया 22 दिसंबर की रात से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसी नेताओं के आवासों की घेराबंदी कर उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया किंतु जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर सांसद के आवास के करीब पहुंचकर किसान विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की जिस पर पुलिस से उनकी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों की नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया जो अत्यंत निंदनीय है तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां पर मेडिकल कर सभी कांग्रेसजनों को जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- नाथ बख्श सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story