×

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक कुमार सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार थे।

Dharmendra kumar
Published on: 1 May 2020 3:24 AM GMT
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर
X

लखनऊ: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक कुमार सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार थे।

55 वर्षीय विवेक बांदा सदर से तीन बार विधायक रहे। कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री रहे। बीजेपी छोड़कर वह कांग्रेस में आ गए थे।

यह भी पढ़ें...तीन मई के बाद भी यहां रहेगा लॉकडाउन, देखिये कहीं आपका शहर इसमें तो नहीं

परिवार ने बताया कि वर्तमान में वह नोएडा में रह रहे थे। गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में एडमिट कराया था, जहां शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पूर्व मंत्री के निधन से पूरे इलाके में शोक है।

तीन कांग्रेस से विधायक व एक बार मंत्री रहे चुके विवेक सिंह 1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। परिजनों ने बांदा में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की है। अगर शव बांदा आया तो शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...कोरोना संकट: दिल्ली सरकार का नया प्लान, इस जोन में अब होगा ऐसा

बता दें इससे पहले 29 अप्रैल को बाॅलीवुड अभिनेता इरफान खान और 30 अप्रैल बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। दोनों अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे। इन लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story