कांग्रेस स्थापना दिवस: गांधी प्रतिमा पर जाने की रोक, प्रदेश अध्यक्ष का उपवास शुरू

कांग्रेस पार्टी सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 7:00 AM GMT
कांग्रेस स्थापना दिवस: गांधी प्रतिमा पर जाने की रोक, प्रदेश अध्यक्ष का उपवास शुरू
X
कांग्रेस स्थापना दिवस: गांधी प्रतिमा पर जाने की रोक, प्रदेश अध्यक्ष का उपवास शुरू Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)  

लखनऊ: कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व पार्टी कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी प्रतिमा तक जाने से रोक दिया। इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष ने धरना व उपवास शुरू कर दिया है। उन्होंने पुलिस और योगी सरकार पर राजनीतिक प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है।

ये भी पढ़ें:मां ने मासूम को गर्म तवे पर देर तक किया खड़ा, झुलसे पैर, मामा ने दर्ज कराया केस

ajay-kumar-lallu ajay-kumar-lallu Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

कांग्रेस पार्टी सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है

कांग्रेस पार्टी सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्र म में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जब पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजरत गंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा जाने के लिए निकले तो प्रदेश कार्यालय गेट पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाल रहे हैं। इससे उन्हें नहीं रोका जा सकता है।

ajay-kumar-lallu ajay-kumar-lallu Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

महात्मा गांधी उनकी पार्टी के प्रेरणास्रोत व आदर्श पुरुष हैं

महात्मा गांधी उनकी पार्टी के प्रेरणास्रोत व आदर्श पुरुष हैं। उनके अहिंसा व सत्याग्रह सिद्धांत का कांग्रेस सदैव पालन करती रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने आदर्श की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से नहीं रोका जा सकता है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अवरुद्ध करने जैसा है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र व्यवस्था का हाईजैक करना चाहती है। सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। इसका विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:अरुण जेटली की जयंती, PM मोदी और राजनाथ समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

ajay-kumar-lallu ajay-kumar-lallu Photo By Ashutosh Tripathi (newstrack.com)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बार -बार दबाव डालने के बावजूद जब पुलिस ने उन्हें महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाने नहीं दिया तो अजय कुमार लल्लू ने कार्यालय गेट पर ही कार्यकर्ताओं के साथ उपवास व धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राज्य को योगी आदित्यनाथ की निजी जागीर बना डाला है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story