×

न्यायपालिका पर भरोसा, गरीबों की सेवा करेगी पार्टी: आराधना मिश्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस ने राशन और भोजन पहुंचाया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 2 Jun 2020 12:26 PM GMT
न्यायपालिका पर भरोसा, गरीबों की सेवा करेगी पार्टी: आराधना मिश्रा
X

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की बीते सोमवार को सेशन कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद यूपी कांग्रेस ने कहा है कि वह अपने प्रदेश अध्यक्ष को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ महाअभियान चलाएगी। पार्टी का कहना है कि पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है। लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। पार्टी को न्यायापालिका पर पूरा भरोसा है और पार्टी अब गांव-गांव, हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जायेगी और लोगों की सेवा करेगी।

हमें न्यायपालिका पर भरोसा, प्रदेश अध्यक्ष को मिलेगा न्याय- कांग्रेस

कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार प्रदेश अध्यक्ष का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की? मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया। सेवा कार्य से बौखलाई योगी सरकार ने महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह समेत कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। फर्जी मुकदमे और जेल की सलाखें पार्टी के सेवाकार्य को रोक नहीं पाएगीं। कांगे्रस देश निर्माता श्रमिकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- 35 फीसदी छोटी इकाइयां होने जा रहीं बंद, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस ने राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया। 40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ और आज पार्टी फिर से सेवा का संकल्प ले रही हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब सरकार ने 34 करोड़ रुपये श्रमिकों को टिकट के लिए दिया। 54 करोड़ रुपये महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिकों को टिकट के लिए दिए। 5 करोड़ रुपये राजस्थान सरकार ने अकेले यूपी के मजदूरों के टिकट के लिए खर्च किया। बीते सोमवार को ही महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने 16 सौ श्रमिकों को ट्रेन से मुख्यमंत्री योगी के क्षेत्र गोरखपुर में भेजा है।

सीएम योगी कर रहे द्वेषपूर्ण राजनीति- कांग्रेस

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी में लागू नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं लेकिन एक भी भाजपा का नेता गरीब की सेवा करते नहीं दिखा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं और उप मुख्यमंत्री पतंगबाजी में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष को जरूर इंसाफ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- सलमान का नया अंदाज: लॉकडाउन खत्म होते ही नजर आए ऐसे, देखें वीडियो

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों-भाईयों को राहत मिले लेकिन योगी आदित्यनाथ कान खोलकर सुन ले कि हमारा मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपने आपराधिक कृत्य के चलते जेल भेजे गए थे, संसद भवन में फफक-फफककर रोए थे। आज फिर वे कायरों की तरह द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सेवाकार्य को और तेज कर रही हैं। देश निर्माताओं की जी-जान लगाकर सेवा करेग, भाजपा सरकार चाहे जितना दमन करे मगर पार्टी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story