×

कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया ने किया आज़म खान का समर्थन

कांग्रेस ने एक बार फिर मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि जब डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। उस समय दूसरे कई देशों की इकॉनोमी ध्वस्त हो गई थी, बैंक फेल हो गए लेकिन हिंदुस्तान पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ा।

Roshni Khan
Published on: 30 April 2023 5:18 PM GMT (Updated on: 30 April 2023 5:28 PM GMT)
कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया ने किया आज़म खान का समर्थन
X

बाराबंकी: कांग्रेस ने एक बार फिर मंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि जब डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। उस समय दूसरे कई देशों की इकॉनोमी ध्वस्त हो गई थी, बैंक फेल हो गए लेकिन हिंदुस्तान पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ा। लेकिन भाजपा का एजेंडा आर्थिक मंदी को रोकने का नहीं है, यह लोग केवल राजनीति करना चाहते हैं। देश के सामने जो समस्या है उसके बारे में न तो भाजपा सरकार को जानकारी है और न ही इनके पास उसका कोई समाधान है। यह लोग बस अपनी राजनीति चमकाना जानते हैं।

ये भी देखें:पाकिस्तान को बड़ा झटका! कंगाली के बाद छीन लिया गया ये भी

पीएल पुनिया ने किया सपा नेता आजम खान का समर्थन

Image result for पीएल पुनिया

पुनिया ने सपा नेता आजम खान का समर्थन करते हुए कहा कि जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है सरकार उसी को टारगेट पर ले लेती है। उनको जेल भेजा जाता है। उनपर मुकदमे करवाए जा रहे हैं। परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है। पुनिया ने कहा कि कांग्रेस नेता शिवकुमार और उनकी 22 साल की बेटी को ईडी ने पूछताछ के लिये बुलाया है। चिदंबरम को जबरन जेल में बंद किया है।

आजम खान भी इसी का खामियाजा भुकत रहे हैं। उनके खिलाफ भी कई मुकदमे करवाए गए। पुनिया ने आजम खान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने घर के लिये कोई संपति नहीं बनाई। जो भी किया यूनिवर्सिटी के लिये किया। पुनिया ने कहा कि हो सकता है यूनिवर्सिटी में कुछ अनियमितताएं हो, लेकिन उसका समाधान किया जा सकता है। न कि इसके लिये आजम खान पर मुकदमे करवाकर उन्हें जेल भिजवाने की तैयारी करनी चाहिए।

Image result for azam khan

ये भी देखें:सुब्रमण्यम स्वामी का दावा- नवंबर बाद शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

दरअसल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया आज राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित कर रहे थे। यह प्रतियोगिता 1 सितंबर को हुई थी जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 60 मेधावियों को पुरस्कार देकर आज सम्मानित किया गया। मेधावियों को प्रथम पुरस्कार में लैपटॉप, दूसरा पुरस्कार में आईपैड और तृतीय पुरस्कार में साइकिल छात्र छात्राओं को दी गयी। पीएल पुनिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र छात्राओं को इतिहास के प्रति जागरूक करना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से रूबरू कराना था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story